शासकीय संरक्षण में भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार का तांडव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

शासकीय संरक्षण में भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार का तांडव


 गोरखपुर। वर्तमान शासकीय तंत्र में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला और सदाचारियों का मुंह काला होता नजर आ रहा है। ऐसे में व्यवस्था के पोषकों की कार्यशैली पर सवाल निशान उठाना लाजमी है आखिर भ्रष्टाचार के विरोध में 13 जुलाई 2021 से चल रहे सत्याग्रह संकल्प पर व्यवस्था के पोषक व राजनैतिक तंत्र खामोश व मूकदर्शक क्यों बने हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि भ्रष्टाचार में प्रदेश का पूरा कुनबा समाहित है आमजन व सामाजिक कार्यकर्ता यह सोचने पर विवश हैं, अब व्यवस्था के पोशाको व राजनैतिक तंत्र को अपनी विफलता व खामियों को छिपाने के लिए भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार को वैधानिक स्वरूप दे देना चाहिए ताकि आमजन व संगठनों का न रहे कोई आरोप और न ही रहे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का कोई वादा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अनूप शुक्ला, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, डी एन सिंह ठेकेदार जन कल्याण समिति लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रामनिवास गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, राजेश शुक्ला अधिवक्ता  कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, नानू अंसारी, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश्वर पांडे, गिरजा शंकर नाथ, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


No comments