फगुआ गीत का आयोजन हुआ - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

फगुआ गीत का आयोजन हुआ


 लखनऊ।  हजरतगंज से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम अहमामऊ में फगुआ का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया फगुआ के संयोजक गिरिजा शरण सिंह ने बताया कि बसंत पंचमी के बाद फगुआ गाना प्रारंभ किया जाता है होली के बाद आठों तक फगुआ गाया जाता है फगुआ में सूरदास कबीर दास तुलसीदास के दोहे दो बार जिसको दो ताला फाग कहा जाता है गाए जाते हैं यह फगुआ ईश्वर के गुणों का बखान करता है इसमें करो और पांडवों के युद्ध का श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं का तथा उनकी गोपियों के साथ की गई रास लीलाओं का वर्णन गाया जाता है इसमें मुख्य रूप से रूद्र शरण सिंह अभिषेक सिंह श्री नारायण सिंह त्रिभुवन लाल छोटू सिंह गोपाल शरण सिंह सत्येंद्र सिंह इत्यादि ढोलक और मजीरे के साथ ताल देते हुए गायन करते हैं तथा होली के दिन दो टोलियां बनाकर होलिका दहन स्थल से पूरे गांव में फगुआ गाया जाता है गांव के लोग फूल की पंखुड़ियों रंग एवं गुलाल के द्वारा गाने वाले साथियों का स्वागत करते हैं इस प्रकार से पूरे गांव में जाकर होली उल्लास से मनाई जाती है।


No comments