आमदे रमज़ान पर मदरसा रज्जाकिया में अजीमुस्शान नातिया मुशायरे का आयोजन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आमदे रमज़ान पर मदरसा रज्जाकिया में अजीमुस्शान नातिया मुशायरे का आयोजन


 मदरसा अरबिया रज्जाकिया मदीनतुल उलूम पानी की टंकी बांस मंडी में एक नातिया मुशायरे का कार्यक्रम आमदे रमजानुल मुबारक के मौके पर आयोजित हुआ जिसमे हाफिज अब्दुर्रहीम बहराइची ने कहा कि बहुत मुबारक महीना शुरू होने वाला है इस मुबारक महीने में खास तौर से रोजे का एहतिमाम कर रमज़ान की तैयारी करे और तिलावते कुरान पाक से अपने आमाल में इजाफा करे इस अवसर पर शहर के नामवर शायर अतीक फतेहपुरी,हाफिज ज़हीर कानपुरी, एजाज़ रसूल एजाज़,जमील अकमल, शाने रियाज़,शादाब रजा साहब,साबिर फरीदी साहब,हाजी मुबास्शिर नूर सुल्तानपुरी,हाफिज सकलैन वारिस,मौलाना अकरम रजा तूफानी,मोहम्मद सलीम,मोहम्मद कैफ,हाफिज नेमत उल्लाह,मौलाना रजाउल हक,एजाज़ चिश्ती उपस्थित रहे और अपने नातिया कलाम से तमाम हाज़रीन को मुस्तफीज किया व निजामत जनाब माजूर कानपुरी साहब ने अंजाम दिया। इस अवसर पर मौलाना फिरोज,इज़हार अहमद खान, हाजी नसीम अंसारी,हाजी अतीक,हाजी आसिफ रइस,अब्दुल कलाम,मोहम्मद तौफीक, अयाज़ अहमद खान,मोहम्मद मोइन लड्डन,हाफिज खुर्शीद, रईसउल हसन,मुशीर अहमद खान,उजैर अहमद खान,मोहम्मद सलीम आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments