प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी सपा प्रसपा गठबंधन सरकार: आशीष चौबे
कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अशोक नगर स्थित कार्यालय में सपा गठबंधन के प्रत्याशी विधायक इरफान सोलंकी विधायक अमिताभ बाजपेई पूर्व विधायक सतीश निगम कैंट से प्रत्याशी मोहम्मद हसन रूमी व महाराजपुर से प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल का महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में सैकड़ों प्रसपा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया!कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि इस जनविरोधी सरकार की विदाई 10 मार्च को तय है सपा गठबंधन के सभी प्रत्याशी कानपुर महानगर से भारी मतों से विजई होंगे और प्रचंड बहुमत से बनेगी सपा गठबंधन सरकार और सरकार में कानपुर का महत्वपूर्ण स्थान होगा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 6 चरणों में ही सपा गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है
गठबंधन प्रत्याशियों के रूप में मौजूद विधायक इरफान सोलंकी विधायक अमिताभ बाजपेई पूर्व विधायक सतीश निगम मोहम्मद हसन रूमी व सरदार फतेह बहादुर सिंह गिल ने संघ की तर्ज पर काम करते हुए सहयोग देने के लिए प्रसपा पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सदेव सहयोग देने का आश्वासन दिया।गठबंधन प्रत्याशियों को 51 किलो की माला पगड़ी पहनाकर व शाल उड़ाकर प्रसपा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, हरि कुशवाहा ,अब्दुल समी शाह, सुनील बाजपेई ,राजेंद्र खरे, तौसीफ खान, सरवन गौतम, इमरान सिद्धकी, अजय शर्मा, सादिक खान ,हाजी अयूब आलम, प्रभात गहरवार ,पुष्पेंद्र यादव ,शमशाद मोहम्मद, ऋषि दुबे ,प्रमोद अग्रहरी ,राकेश यादव, पंचानन यादव, रिजवान अहमद, संजय नारंग, राजू खन्ना ,रेहान अहमद ,देशराज निषाद, वकील सिद्धकी ,फैयाज अहमद , फिरोज आलम ,विजय यादव ,मोहन यादव ,पंकज बाथम ,सोहनलाल, मिथुन कुमार, फरहान अली, जलील अहमद ,श्रवण कुमार, मंटू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Post a Comment