बसपा ने कभी वसूलों के साथ कोई समझौता नहीं किया- आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैय्या - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

बसपा ने कभी वसूलों के साथ कोई समझौता नहीं किया- आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैय्या

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर



सेमरियावां(संतकबीरनगर)।    बसपा में ही सर्वसमाज का हित सुरक्षित है। बसपा सरकार में तमाम विकास के काम हुए। 

उक्त बातें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने क्षेत्र के गांव बजहरा, सोनौरा गौसी, सिसवा तालिब, अगया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहीं। 

उन्होंने कहा कि हज हाउस का निर्माण, उर्दू अनुवादक तथा शिक्षकों की नियुक्ति बसपा सरकार में हुई। बसपा ने कभी वसूलों के साथ  कोई समझौता नहीं किया। 


उन्होंने सपा, भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा के शासन काल में मुजफ्फरनगर दंगा हुआ। हियुवा नेता सुनील सिंह सपा में हैं। सपा के वादे जुमला साबित हुए हैं। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार प्रदेश की पहचान बन चुकी है। 

उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र के लोगों ने मौका दिया तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। 

इससे पहले लोगों ने बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू का जोरदार स्वागत किया। 

इस अवसर पर अब्दुल अजीम, सलामुल्लाह सिद्दीकी, अब्दुल हक, मकसूद अहमद, असद बस्ती, गुड्डू पठान, मौलाना मुहम्मद हुसैन, इम्तियाज अहमद, इरशाद अहमद, सलीम अख्तर, अब्दुल मतीन, शकील अहमद, राजेन्द्र प्रसाद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments