ऑल इंडिया मानवधिकार संगठन ने गरीबों में किया कंबल वितरण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ऑल इंडिया मानवधिकार संगठन ने गरीबों में किया कंबल वितरण

 


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया मानवधिकार संगठन की तरफ से तीसरे चरण पर कंबल वितरण प्रोग्राम दीवान बाजार काली मंदिर स्थित कार्यालय गोरखपुर पर किया गया इसमें गरीब मजदूर रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारियों को  कंबल एवं मास्क वितरण किया गया साथ ही साथ स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी के निधन शोक पर 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई  I जिला अध्यक्ष महोदय जी ने बताया कि 92 वर्षीय भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर जी ने अनेकों गाने, देश भक्ति गीत से देश की जनता को मोहित किया Iऑल इंडिया मानवधिकार संगठन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी विदाई एवं भगवान  से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया I मीडिया प्रभारी शहाब हुसैन ने बताया कि ऑल इंडिया मानवाधिकार  प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों के प्रति सदैव सजग व तत्पर रहा है I उनके अधिकारों का हनन उत्पीड़न आदि को रोकने के लिए संगठन सदैव कार्य करता रहा हैI  उनकी बातों को मानव अधिकार आयोग -भारत सरकार तक पहुंचाने का कार्य संगठन करता रहता है I  जितनी भी अनेक मूल रूप से मानव के अधिकारों के प्रति समस्याओं का निवारण संगठन अपने स्तर से करता है I प्रदेश अध्यक्ष बीएन शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव पन्ना लाल यादव के नेतृत्व में प्रत्येक माह वर्चुअल Iव्यवहारिक मीटिंग कर तमाम समस्याओं पर चर्चा की जाती है I प्रदेश अध्यक्ष बीएन शर्मा के निर्देशन पर  कार्यक्रम आयोजन क्रोना  नियमावली के अंतर्गत वर्चुअल मीटिंग आदि का कार्य होता है इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजू शर्मा ,डॉक्टर अमरनाथ जयसवाल, अनिल पांडे ,अनिल जयसवाल, अधिवक्ता सुशील शर्मा, अधिवक्ता इम्तियाज खान, करार मिर्जा आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया I जिला अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने बताया कि ऑल इंडिया मानवधिकार परिवार व तमाम शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, एवं मानव अधिकारों के प्रति सजग कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता है जिन्होंने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया I विशेष रूप वरिष्ठ डॉक्टर राजेश गुप्ता ,वरिष्ठ डॉक्टर मीनाक्षी गुप्ता आदि  का आभार व्यक्त करता है जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी कीमती समय हुआ आर्थिक मदद किया I जिन के सहयोग से कार्यक्रम आज सफल हुआ।

No comments