प्रदेश में चल रही है सपा की लहर- सन्नी यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

प्रदेश में चल रही है सपा की लहर- सन्नी यादव

 रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर



सेमरियावां,संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है। इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास ढकोसला साबित हुआ है। उक्त बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने दुधारा में सामाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बसपा को वोट देने का मतलब भाजपा को वोट करना है। प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। बीजेपी सरकार में किसान, नौजवान,व्यापारी हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ हैं। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का विकास किया हैं। और आपके मान-सम्मान की लड़ाई लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व समाज के उत्थान के लिए सपा की सरकार बनाये। सपा की इस लहर में जनपद की तीनो सीटों पर सपा प्रचंड बहुतमत से जीत दर्ज करेगी। और अखिलेश यादव का सीएम बनना तय हो चुका हैं।इस दौरान सैयद तारिक हुसेन,सन्नी यादव एम एल सी,बलिराम यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, गौहर अली खान, गौहर अली खान सपा जिलाध्यक्ष,सैय्यद फिरोज अशरफ,मो.अहमद  जिला पंचायत सदस्य, के डी यादव,नबीउल्लाह खान प्रधान संघ अध्यक्ष ब्लॉक बघौली,इसहाक अंसारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर

अरविंद वर्मा,मुमताज अहमद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सेमरियावां,मेहताब आलम,अंतर्राष्ट्रीय असद मेहताब,साजिद खान ग्राम प्रधान देवरिया लाल,मुस्ताक अहमद,इसरार अहमद ग्राम प्रधान पिपरा हसनपुर,लोरिक यादव,अजीम खान, साकिब अंसारी,हरीश चन्द्र पाण्डेय,गुफरान मुनीर,शारिक सिद्दीकी,रमेश यादव, मास्टर राइस, फूलचंद यादव, तारिक हुसैन, राजेन्द्र यादव, आजम खान,तैय्यब, कमरे आलम,हकीम,अब्दुल कलीम,अब्दुल मुनाफ,असलम,मेहताब आलम उर्फ लड्डू,अफजाल अहमद ग्राम प्रधान सेहुड़ा ,सलमान अहमद,रिजवान अहमद,जफीर अहमद,आमिर खान,अब्दुल कलाम ग्राम प्रधान दुधारा, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments