भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक ने का लिया संकल्प महा समिति के संरक्षक अनिल यादव ने दिलाई शपथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केकेसी कैंप कार्यालय पर अनिल यादव के नेतृत्व में समाजवादी जनेश्वर मिश्रा ब्राह्मण महासमिति ने मौजूदा भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने और समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
संकल्प के दौरान अनिल यादव ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मौजूदा जनविरोधी सरकार जो किसानों मजदूरों गरीबों खासकर ब्राह्मणों पर अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है आए दिन ब्राह्मणों की हत्या करने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक ने का संकल्प लेता हूं संकल्प लेने वालों में समाजवादी जनेश्वर मिश्रा ब्राम्हण महासमिति के अध्यक्ष अविनाश जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष जोशी, आदित्य जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रीत पांडे, प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सुनील सिंह शिंवा, सुरेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
Post a Comment