अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासियों को उनकी सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए नीति बनें - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासियों को उनकी सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए नीति बनें

लखनऊ  इनिशिएटिव फाउन्डेशन ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के अवसर पर प्रवासी अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ एमएस लान बुद्धेश्वर लखनऊ में एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन कियाआयोजित कार्यक्रम में संस्था के निदेशक अमित ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के महत्त्व को बताते हुए कहा की वैश्विक महामारी COVID-19 ने हम सबके सामने प्रवासी श्रमिकों के महत्व और उनकी समस्याओं को उजागर किया है। प्रवासी श्रमिकों के मुद्दों पर सरकार को शब्दों की बजाय ठोस कार्रवाई की ओर आगे बढ़कर प्रवासियों को उनकी सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए नीति बनाने के साथ साथ उनके लिए महत्वपूर्ण योजना बनाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 18 मिलियन से अधिक भारतीय विदेश में रहते हैं। और हर साल हजारों लोग बेहतर जीवन और संरक्षण के लिए हिंसा, भेदभाव, धोखाधड़ी और यातना का सामना करते हैं। हम लोग संस्था के माध्यम से प्रवासियों के मुद्दे पर काम रहें राष्ट्रीय और विश्व स्तर के संगठन के साथ मिलकर प्रवासियों की आवाज को उठाने एवं उनके अधिकारों को और विकसित करने का काम कर रहें हैं।


प्रवासी अधिकार कार्यकर्ता श्रद्धा ने कहा की व्यापक दृष्टिकोण के साथ सरकार को प्रवासन के लिए कानूनी चैनलों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करना चाहिए ताकि लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान हो। सरकार प्रवासियों के मौलिक मानवाधिकारों की रक्षा करते हुए सभी के लिए प्रवासन की क्षमता को अधिकतम करनी चाहिए।
उन्होंने कहा की क़ानून का सही पालन न होने के कारण दलाल, बेईमान और तस्कर सक्रिय हैं, जिसके कारण  हर साल लाखों प्रवासी तस्करी के शिकार होते हैं, ऐसे में कानून के शासन का पालन किया जाना चाहिए और उन लोगों से निपटने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए जो सबसे कमजोर लोगों का शोषण करते हैं.

संस्था की यूथ लीडर पूजा ने कहा की प्रवासी अपने ज्ञान, नेटवर्क और कौशल के साथ मजबूत समुदायों के निर्माण में योगदान करते हैं लेकिन जागरूकता और क़ानून की जानकारी न होने से प्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रवासन और प्रवासियों के मुद्दे पर उनकी संस्था लम्बे समय से प्रवासियों की सहायता कर रही है और अब तक हजारों प्रवासियों को सहायता प्रदान की है और प्रवास को सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक तरीके से प्रबंधित करने के लिए इनिशिएटिव फाउन्डेशन ने अपने सदस्य के साथ अथक प्रयास किया है।
इस मौके पर सिद्धार्थ त्रिपाठी, शालिनी, नौशाद, सूरज, अमित रावत , शबनम, रियाज सहित विभिन्न जनपद से आये संस्था के दर्जनों प्रवासी कार्यकर्ता ने अपनी बात रखीं

No comments