भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन का किया वितरण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन का किया वितरण

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर


संतकबीरनगर बृहस्पतिवार को दीपावली के अवसर पर भाजपा युवा नेता चंदन जयसवाल ने गुड़िया देवी, रहीसुन निशा, उषा देवी,जमुनी देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, कांति देवी, दासी,सुनरा देवी, संगीता देवी सहित दस  लोगों में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन का किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता चंदन जयसवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ समाज के सभी वर्गों के पात्र गरीब परिवारों को मिल रहा है। 
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अशोक चौरसिया, मंडल के महामंत्री कमलेश यादव, कांटे मंडल महामंत्री कन्हैया लाल यादव,  पतिराम मौर्य, शेष राम चौधरी, रवि कुमार जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।

No comments