व्यापारियों बनवाएंगे सपा की सरकार: अभिमन्यु गुप्ता - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

व्यापारियों बनवाएंगे सपा की सरकार: अभिमन्यु गुप्ता



कानपुर, समाजवादी व्यापार सभा कानपुर मण्डल इकाई द्वारा पदाधिकारी स्वागत व शपथ समारोह का आयोजन गहोई भवन साकेत नगर में हुआ जिसमें कानपुर मण्डल(कानपुर, कन्नौज,इटावा, औरैया,फरुखाबाद) के समाजवादी व्यापार सभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी, कृपा शंकर त्रिवेदी,कार्यकारिणीं सदस्य शुभ गुप्ता रहे।अध्यक्षता कानपुर मण्डल के अध्यक्ष हरप्रीत भटिया लवली की रही।आज 78 व्यापारियों ने सपा की सदस्यता ली।मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की 5 दिसम्बर को लखनऊ स्थित भीम राव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के सभागार में विशाल व्यापारी महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा जिसमें अकेले कानपुर मण्डल के सभी जिलों से 1500 व्यापारी पहुचेंगे।महाकुम्भ में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आज सफ़लतापूर्वक प्रदेश के सभी मण्डलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किये जा चुके हैं।कानपुर का मंडलीय सम्मेलन इतिहासिक रहा और हज़ारों की तादाद में व्यापारी सपा से जुड़ा है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की आज समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश में व्यापारियों की सबसे बड़ी व सक्रिय संगठन है।आज प्रदेश का व्यापारी भाजपा के राज में नोटबन्दी,विसंगतिपूर्ण जीएसटी व कोविड की बंदी से बर्बाद हो चुका है।भाजपा राज में विभागों विशेषकर पुलिस द्वारा उत्पीड़न चरम पर पहुंच चुका है।व्यापारियों से बढ़ते अपराध को रोकने  में भाजपा नाकाम साबित हुई है।भाजपा के झंडे लगी गाड़ियां व्यापारियों से लूट में शामिल मिल रही हैं।एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष देश में भाजपा राज में व्यापारियों ने सबसे ज़्यादा आत्महत्याएं की हैं।व्यापारियों के बाद किसानों ने सबसे ज़्यादा आत्महत्या की हैं।भाजपा से व्यापारी समाज मुक्ति चाहता है और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनवाने के लिए व्यापारी संकल्पित है।कार्यक्रम में मण्डल में शामिल हो रहे पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा व 2022 में सपा सरकार बनवाने की शपथ दिलवाई गई।अभिमन्यु गुप्ता ने हरप्रीत भटिया लवली को मण्डल अध्यक्ष,अकील अहमद को मण्डल महासचिव,जीतेन्द्र सिंह यादव को मण्डल उपाध्यक्ष, जीब्रील अली को मण्डल उपाध्यक्ष,चंचल राय व रवि जैन को मण्डल सचिव घोषित किया।कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,मनोज चौरसिया,आज़ाद खान,राजेन्द्र कनौजिया,प्रदीप तिवारी,शेषनाथ यादव,सागर शर्मा,रविन्द्र रक्सेल,आमीन मंसूरी समेत कई व्यापारियों का सम्मान किया गया।

No comments