कपड़े व जूते चप्पल पर जीएसटी बढाने का विरोध - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कपड़े व जूते चप्पल पर जीएसटी बढाने का विरोध

कानपुर, कपड़े व फुटवियर पर जनवरी 2022 से जीएसटी बढ़ाने के भाजपा के नोटिफिकेशन का समाजवादी व्यापार सभा ने विरोध किया।आज शुक्लागंज पोनी रोड बिंदानगर ट्रांसफार्मर पर कपड़े के दुकानदारों के साथ कपड़ों व जूतों को माला व अगरबत्ती दिखाते हुए सांकेतिक श्रदांजलि देते हुए कहा गया की भाजपा के राज में ये भी महँगाई और बढे टैक्स की वजह से सबकी पहुंच से दूर होने वाले हैं।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश कार्य कारिणीं सदस्य शुभ गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी बहुत आक्रोशित दिखे।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की भाजपा की सरकार ने कपड़े व फुटवियर पर जीएसटी बढ़ाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और नए साल में मंहगाई और बढ़ेगी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की  इससे पहले से ही नोटबन्दी,जीएसटी व लौकडॉउन कर बाद व्यापार के लिए परेशान कपड़े और फुटवियर से जुड़े व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। कपड़े व फुटवियर पर जीएसटी 5% से बढ़ाकर 12% प्रतिशत करना भाजपा की सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि इससे कपड़े,कम्बल, पर्दे, सुतली की नुकीले जाल, रस्सी, तिरपाल, शामियाना, जूते इत्यदि सभी सामान मंहगे हो जाएंगे। सरकार को कोई सरोकार व्यापारी व जनता की कठिनाई को लेकर नही है। केवल नफरत फैलाकर वोट बटोरने की राजनीति हो रही है।प्रदेश कार्यकारिणीं सदस्य शुभ गुप्ता ने कहा की महँगाई बढ़ने से टैक्स कलेक्शन बढ रहा है जिसको सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है। भाजपा की सरकार को तो कच्चे माल पर जीएसटी कम कर व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। भाजपा सरकार को जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है।मांग की गई की बढ़े टैक्स का नोटिफिकेशन वापस ले भाजपा सरकार।अभिमन्यु गुप्ता, शुभ गुप्ता,संतोष यादव,डॉ आनन्द, शानू सैनी, विपिन पाल सहित तमाम कारोबारी रहे।


No comments