सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अभिनेत्री कंगना रनावत का पुतला दहन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अभिनेत्री कंगना रनावत का पुतला दहन

कानपुर, सिखों के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में खालसा दल के प्रधान मोहनजीत सिंह गंभीर के नेतृत्व में मरियमपुर चौराहे पर अभिनेत्री कंगना रनावत  का पुतला दहन किया गया। मोहनजीत सिंह गंभीर ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनावत ने सिख समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे सिखों में बहुत आक्रोश है टिप्पणी से हीन भावना मानसिक बीमार अभिनेत्री की उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार की पिक्चर ना लगने की वर्तमान मुख्यमंत्री से मांग की एवं सिख समुदाय निर्णय करता है आगे कहा कि महिला होकर सिखों का अपमान किया है महिला के अंदर दुर्गा शक्ति सरस्वती होती है यह कैसी महिला है जिसके हृदय में हीन भावना है। पुतला दहन में प्रधान मोहनजीत सिंह गंभीर, महामंत्री सत्यबीर सिंह कबीर, जसबीर सिंह बेदी, जसवीर सिंह अकाली, राजू वालिया रंजीत सिंह रॉकी परमवीर सिंह गंभीर कुलवंत सिंह मनजीत सिंह गांधी परमजीत सिंह चरणजीत सिंह सुखविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



No comments