भाजपा सरकार का किसानों के आगे अहंकार चूर-चूर: सरोज - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भाजपा सरकार का किसानों के आगे अहंकार चूर-चूर: सरोज

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केकेसी स्थित कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने भाजपा सरकार पर किसान बिल को लेकर कई आरोप लगाए और किसान कानून की वापसी को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार किसान आंदोलन के सामने नतमस्तक हो गई और इनका घमंड चूर चूर हो गया। भाजपा सरकार को एहसास हो गया कि यह तीनों काले कानून किसी भी सूरत में देश के किसान लागू नहीं होने देंगे और आखिरकार प्रधानमंत्री ने इस काले कानून की वापसी की घोषणा की। भाजपा सरकार ने कानून वापस लेकर यह सिद्ध कर दिया कि तीनों किसान कानून किसानों के हित में नहीं थे


जिससे पता चलता है कि भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए कितनी बड़ी घातक है फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस समय यूपी समेत कई अन्य राज्यों के भी चुनाव निकट हैं यह इनका चुनावी स्टंट भी हो सकता है और देश के किसानों को इससे सावधान रहने की जरूरत है जब तक यह पूर्ण रूप से कथनी धरातल पर नहीं दिखती तब तक भाजपा सरकार पर विश्वास करना किसानों के लिए पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा किसानों को आतंकवादी अलगाववादी आंदोलन परजीवी जैसे शब्दों से संबोधित करने वाली भाजपा सरकार देश के सभी किसानों से क्षमा मांगे और आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को सरकार मुआवजा दे।

No comments