भारतीय समाजवाद के शिल्पी थे लोहिया: सरोज - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भारतीय समाजवाद के शिल्पी थे लोहिया: सरोज

 बेचन यादव


लखनऊ। राजधानी लखनऊ की केकेसी समाजवादी कैंप कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर एक सभा आयोजित करके श्रद्धा पुष्प अर्पित किया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने डॉ राम मनोहर लोहिया के जीवन को याद करते हुए उनके विचारों को लोगों से बांटा और कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में से एक थे जातीवाद के प्रखर विरोधी थे आजादी के बाद उन्होंने खुलकर पंडित जवाहरलाल नेहरू की नीतियों का विरोध किया वह आरक्षण का समर्थन करते थे और महिला सशक्तिकरण की वकालत करते थे राम मनोहर लोहिया के बारे में गांधी जी ने कहा था कि मैं शांति से नहीं बैठ सकता जब मैं राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण को जेल में देखता हूं मैं उनसे साहसी और स्पष्ट वादी व्यक्ति को नहीं जानता हूं।

डॉक्टर लोहिया आसमानता के सख्त विरोधी थे वह कहते थे कि असमानता से आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक भी है इसे खत्म किया जाना चाहिए यह जब तक है तब तक देश में और लोगों में शांति और सद्भाव उस प्रवाह से नहीं बह सकते जिस प्रवाह से बहना चाहिए। उनके विचारों पर आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष कहती हैं कि जाति अवसर को सीमित करती है सीमित अवसर क्षमता को संकुचित करता है संकुचित क्षमता अवसर को और भी सीमित कर देती है जहां जाति का प्रचलन है वहां अवसर और क्षमता हमेशा से सिकुड़ कर रहे और कुछ लोगों के दायरे तक सीमित हैं।

वही मौके पर उपस्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शिवराम निषाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा की ऊंच-नीच के सख्त विरोधी डॉक्टर लोहिया कहते थे कि  जात पात भारतीय जीवन की सबसे सशक्त प्रथा रही है यहां जीवन जात की सीमाओं के भीतर ही चलता है और आधुनिक अर्थव्यवस्था के माध्यम से गरीबी को दूर करने के साथ यह जाति या वर्ग वाली प्रथा अपने आप ही समाप्त हो जाएगी। 

इस मौके पर आकाश यादव, मीना यादव, अविनाश जोशी, प्रीति पांडे अविनाश गुप्ता, मनीष यादव, लकी जोशी, शिवा जोशी, गोलू सिंह, अमित जोशी, मनीष जोशी, हिमांशु जोशी, शुभम जोशी, सनी जोशी, बॉबी जोशी, गोविंद राठौर, मुकुल आनंद विश्वकर्मा, मोहम्मद नसीम  विनीता बाल्मीकि, सरिता भारती, लक्ष्मी सिंह, रंजना चौरसिया, रंजना धनु, शिव देवी बाल्मीकि, मोनिका यादव, अरविंद सिंह छोटू, अजय बाल्मीकि, मायादेवी सुधीर भारती, जितेंद्र धानुक, विजय, अरुण पाल शोभा धानुक, सुनीता थारु सहित कई फाउंडेशन के सदस्य व कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments