फेसबुक वेबसाइट पर एक संदेश में लिखकर आ रहा कुछ दिक्कत
इनके डाउन होने से हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कई जगहों पर इंस्टाग्राम खोलने पर 5xx Server Error शो कर रहा है। वहीं फेसबुक वेबसाइट पर एक संदेश में लिखकर आ रहा है कि, क्षमा करें, कुछ दिक्कत हो गई। हम इस पर काम कर रहे हैं और हम इसे जल्द से जल्द ठीक कर लेंगे। वहीं तकनीकी दिक्कत होने की वजह से व्हाट्सऐप पर मेसेज भेजने व प्राप्त करने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने और देखने में समस्या आ रही थी।
बताया जा रहा है कि भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी सर्वर डाउन होने की वजह से यूजर्स को ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारत और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में सोशल मीडिया ऐप वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन है। बताया जा रहा है कि फेसबुक के सर्वर पर समस्या के कारण यह समस्या हो सकती है। इससे पहले इस साल मार्च के महीने में लगभग 30 मिनट तक फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप डाउन हो गया था।फेसबुक में आई दिक्कत के बाद कंपनी ने बयान जारी कर रहा है कि, हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में समस्या हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। इसी तरह व्हाट्सऐप ने ट्विटर पर जानकारी दी कि, हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को WhatsApp में समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द यूजर्स को अपडेट देंगे।
Post a Comment