मोबाइल एप्प एवं अन्य योजनाओं के बावत पराविधिक स्वयं सेवकों को दी गयी जानकारी SKN - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मोबाइल एप्प एवं अन्य योजनाओं के बावत पराविधिक स्वयं सेवकों को दी गयी जानकारी SKN


संत कबीर नगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकान्त शुक्ल के निर्देशन में, प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ एक विधिक पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नालसा लीगल सर्विस एप्प (NALSA Legal Service App) के सम्बन्ध में पराविधिक स्वयं सेवकों को जानकारी दी ग

यी। उनको बताया गया कि वे अपने स्मार्ट फोन में उक्त एप्प को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर किसी भी विधिक समस्या के सम्बन्ध में स्वयं या किसी व्यक्ति के प्रार्थना पत्र पर आवेदन कर सकते हैं। उक्त आवेदन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्बन्धित राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया जाएगा। उक्त मोबाइल का संचालन अत्यन्त आसान है जिसका संचालन करके भी पराविधिक स्वयं सेवकों को दिखाया और समझाया कि कैसे उसका प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त ई-कोर्ट सर्विसेज एप्प के बारे में भी जानकारी दी गयी। राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अतिरिक्त अन्य जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी पराविधिक स्वयं सेवकों को दी गयी। जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण मोबाइल एप्प के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवकों में बलदेव, नीरज, मनीष कुमार वर्मा, फिरदौस फातिमा, अनिल कुमार राय, मो0 जावेद खॉं, अरविन्द कुमार राय, स्वरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, लल्लन, सुरेश चन्द्र, कंचन दूबे एवं अफराक अहमद मौजूद रहे।


No comments