उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक Lu - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक Lu


 लखनऊ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आज एक बैठक का आयोजन  फैजाबाद रोड स्थित  होटल अर्बन इन  में किया गया  उक्त बैठक में  मुख्य अतिथि के रूप में  पुलिस आयुक्त  श्री डीके ठाकुर  जी उपस्थित रहे  एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  डीसीपी  पूर्वी श्री  संजीव सुमन जी  एवं एडीसीपी  पूर्वी  श्री कासिम आब्दी  जी उपस्थित रहे उक्त बैठक में आगामी अक्टूबर माह मैं होने वाले त्योहारों के मद्देनजर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई एवं सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा पर विशेष वार्ता हुई इस अवसर पर  संगठन की  गोमती नगर इकाई द्वारा  खरगापुर में  गोल्ड हाउस ज्वेलर्स में  नकाबपोश द्वारा की गई लूट का 24 घंटे के अंदर सफल खुलासा  करने एवं समस्त सामान की रिकवरी  पर श्री पुलिस कमिश्नर महोदय एवं उनकी समस्त टीम को शॉल मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के आए हुए डीसीपी पूर्वी श्री संजीव सुमन जी द्वारा सर्राफा व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठानों में उच्च क्वालिटी के कैमरा लगाने के लिए कहा गया तथा प्रतिष्ठान के बाहर भी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में आए एडीसीपी पूर्वी श्री कासिम आब्दी जी द्वारा व्यापारियों को  हर संभव सहायता का  आश्वासन दिया गया  एवं  सर्राफा व्यापारियों के साथ  प्रत्येक थाने पर मासिक बैठक  का भी आश्वासन दिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियों से आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बाजारों में गश्त बढ़ाने की मांग रखी एवं सर्राफा व्यापारियों की जान एवं माल की सुरक्षा हेतु रात्रि 8:00 से  9:00 के बीच  उनकी दुकानों की  सुरक्षा के लिए  स्पेशल पुलिस पिकेट लगाने की बात कही इस अवसर पर  संगठन के प्रमुख पदाधिकारी  सचिव श्री वेद राज वंशी जी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत दुबे जी, मीडिया प्रभारी हर्ष बंसल जी, जिला प्रभारी खुर्शीद आलम जी, शमशाद आलम जी, सलमान जी  मंडल अध्यक्ष राजकुमार जी, नगर अध्यक्ष मोहित सोनी जी, गोमती नगर इकाई अध्यक्ष श्री प्रवीन सिंह  जी, जिला अध्यक्ष प्रवीन राय जी, रवि गांधीजी संतोष सोनी जी, विजय हिंदुस्तानी जी, दीपक शुक्ला जी, दीपक सोनी जी, रणधीर सिंह जी, शीलू जायसवाल जी, शिव प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे

No comments