पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० द्वारा “मसीह मित्र संवाद” कार्यक्रम का आयोजन k - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० द्वारा “मसीह मित्र संवाद” कार्यक्रम का आयोजन k

कानपुर,पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० द्वारा “मसीह मित्र संवाद” कार्यक्रम का आयोजन  पं० सहदेव प्रसाद अतिथि गेस्ट हाउस नौबस्ता कानपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशीत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव  सम्मलित हुए साथ ही भारतीय मसीह समाज के संस्थापक आचार्य विकास मैसी एवं प्रसपा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीप्ती भटनागर एवं प्रसपा उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्वनी मुदगल लखनऊ से पादरी थमसन प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी (भूतपूर्व विधायक), प्रसपा हिमाचल प्रदेश से पास्टर आकाश दीप, पास्टर अनूप बिस्ट, प्रसपा शहर अध्यक्ष आशीष चौबे, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति प्रमुखता से सम्मलित हुए।

कार्यक्रम में भारतीय मसीह के संस्थापक आचार्य विकास मैसी ने बताया कि पवित्र बाइबिल हमें अपने शत्रुओं से भी प्रेम करने का संदेश देती है। निश्चित रूप से प्रभू यीशू मसीह ऐसी शिक्षाओं पर चलने वाले मसीही लोग जब शासन प्रशासन के जिम्मेदार पदो पर होगें तो सभी के लिए न्याय, समानता व सम्मान और विकास के पथ पर हमार प्रदेश आगे बढ़ेगा।पादरी एसोशिएसन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑल्विन व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव, आचार्य विकास मैसी, डॉ दीप्ती भटनागर, अश्विनी मुदगल, सुन्दर लाल लोधी  का शॉल और माला पहनाकर उनका स्वगत सम्मान किया।एसोसिएशन के महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह जी ने कर्यक्रम में आये हुये सभी लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम मसीह समाज के लोग पूरे देश में अपनी शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं के द्वारा आजादी से लेकर अब तक लाखो-लाखों बच्चों को शिक्षित कर चुके है व युद्ध व महामारी के कठिन समयों में अपनी चिकित्सा सोवाओं के द्वारा देश प्रदेश को आगे बढ़ाया है। हमारी संख्या भी लाखों में है और हमारा वोट किसी भी राजनैतिक पार्टी को देश व प्रदेश में लाने में बड़ा कारण है। इस बार मसीह समाज वर्ष 2022 के विधान सभा के चुनावो में बड़ी भूमिका निभायेगा।मुख्य अतिथि  शिवपाल सिंह यादव ने आये हुये सभी लोगों को सुन्दर कार्यक्रम की बधाई देते हुए पूरे मसीह समाज को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से आश्वासन देते हुए कहा कि जहाँ गाँवो व जंगलों में रौशनी का कोई इंतजाम नहीं है। वहाँ पर जाकर मसीह समाज के लोगो ने शिक्षा एवं चिकित्सा की सेवायें दी। जिन कोढ़ियों को छूना नही चाहता है ऐसे लोगो की सेवा करने का काम मसीह समाज के लोगो ने किया है। भारत को बनाने में और आगे बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका को या समाज शांति के साथ निभाता है। लेकिन मसीह समाज के चर्चा में तोड़-फोड व पदरियों के साथ धर्मान्तरण के आरोप लगाकर मारपीट की इस प्रकार की घटनायें जो कट्टरपंथी दलों व संगठनों के द्वारा की जाती है। अब बर्दाश्त नही किया जायेगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और उसका एक-एक कार्यकर्ता मसीह समाज के साथ खड़ा है।कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में से एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑल्विन, महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी संजय राज सिंह, पादरी अनिल गिल्बर्ट, पादरी पप्पू यादव, पादरी सैमसन मसीह, पादरी संतोष शिवपुरी, पादरी ए०बी०सिंह, पादरी राजकुमार मसीह, पादरी प्रदीप राव, मदर टेरेसा स्कूल के डायरेक्टर यश राज साइलेस, पादरी रवि कुमार, पादरी रविन्द्र सिंह, पादरी साजू एलियास, पादरी टी०टी० एन्थनी, पादरी विक्की लॉरेन्स, पादरी हनन्नियाह पानी, भारतीय मसीही महासभा की महिला अध्यक्ष मिसेज हेलिना सिंह, पादरी किशन लाल, उन्नाव से पादरी बुद्धिलाल, पादरी गणेश कुमार, महोबा से आकाश जॉन, प्रसपा वरष्ठि उपाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा, संजीव गुप्ता, फर्रुखाबाद से पादरी नीरज मसीह एवं हरदोई, बाँदा, हमीरपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, फतेहपुर, इलाहाबाद, सीतापुर एवं कई अन्य जिलों से पादरी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल सम्मिलित थे। लखनऊ से व्यपार महल के प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबूतेजी पूर्व मंदा उ0प्रदेश सरकार  विनोद यादव व राम सेना प्रमुख  विष्णु विनोदय  महाराज  थे।



No comments