भ्रष्टाचार के खिलाफ होंगी कार्यवाहीं -अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक-जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भ्रष्टाचार के खिलाफ होंगी कार्यवाहीं -अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक-जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र यादव

 


सन्तकबीरनगर: अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति के  पदाधिकारियों की एक  वार्षिक बैठक  सम्पन्न हुई, बनी रणनीति,जिला अध्यक्ष  ने उपस्थित पदाधिकारियों को नववर्ष की दी बधाई शुभकामनाएं, कार्ड  रिनिवल पर चर्चा एवं क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति  लगाम लगाने के लिए दिये मंत्र  ।

बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र बेलवा सेगर चौराहे पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र यादव ने कहा कि समाज में व्याप्त अनियमिताओं पर नकेल कसने की आवश्यकता और फैल रहें भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने कि जरूरत है अगर किसी प्रकार की  शिकायत  मिलती तो उस पर तत्काल प्रभाव कार्यवाही शुरू होंगी सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें जिससे गरीब असहाय सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके जहां भी किसी तरह का भ्रष्टाचार दिखे सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराएं। मुख्य सचिव अन्सारी एजाज़ अहमद और संरक्षक लालमणि चौधरी एवं संरक्षक डाक्टर हकीकुल्लाह ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य सचिव ने कहा  अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूर्व की भांति निष्ठापूर्वक करते हुए शासन व अधिकारीयों का सहयोग करेंगे तथा समाज में व्याप्त अनियमितताओं  पर लगाम लगाने का प्रयास किया जायेगा  ।

 इस दौरान जिलाध्यक्ष के सी यादव , उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव,  अन्सारी एजाज अहमद,  संरक्षक लाल मणि चौधरी, संरक्षक डाक्टर हकीकुलाह, मीडिया प्रभारी के .सी चौधरी,  मुहम्मद परवेज़ अख्तर, अतीक अहमद, माता प्रसाद गिरि, राम प्रकाश सिंह, इज़हार शाह, उमेश कुमार, सुभाष चंद, राम किशोर यादव, संजय सिंह, राजेन्द्र प्रजापति, चन्द्रबली, मुहम्मद उमर, अब्दुल कादिर, पन्ने लाल यादव, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

No comments