ऑपरेशन विजय सुप्रीमों के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा की तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटे वरिष्ठ पदाधिकारी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ऑपरेशन विजय सुप्रीमों के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा की तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटे वरिष्ठ पदाधिकारी

 


उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में अपनी पांच सूत्रीय मांगों के साथ इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा निकालने संबंधी ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी द्वारा विगत ऑपरेशन विजय पदाधिकारी एवं शुभचिंतक सम्मेलन में घोषणा के बाद ऑपरेशन विजय सुप्रीमो के निर्देश पर ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा को सफल बनाने हेतु ऑपरेशन विजय के पदाधिकारियों व योद्धाओं को ऑपरेशन विजय के मुख्य कार्यालय में प्रशिक्षण हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ऑपरेशन विजय के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव विवेश यादव (एडवोकेट) हाईकोर्ट इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) ने विधिवत ऑपरेशन विजय पदाधिकारियों एवं योद्धाओं को ऑपरेशन विजय द्वारा 15 अगस्त 2024 से उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में कानपुर से शुरू होने वाली इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा का प्रशिक्षण दिया। 

      ऑपरेशन विजय पदाधिकारियों एवं योद्धाओं को प्रशिक्षण देते हुए ऑपरेशन विजय प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव विवेश यादव (एडवोकेट) हाईकोर्ट इलाहाबाद ने कहा कि आप सभी के विशेष सहयोग से उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन विजय द्वारा निकली जाने वाली पांच सूत्रीय मांगों वाली इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा में प्रशिक्षण के अनुसार कार्य करने से न सिर्फ आपका बल्कि पूरे समाज का कल्याण होगा। 

     वही ऑपरेशन विजय पदाधिकारियों एवं योद्धाओं को प्रशिक्षण देते हुए ऑपरेशन विजय के युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) ने कहा कि हम सभी के द्वारा जो इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा निकालकर सरकार से अपनी पांच सूत्रीय मांगे जिसमें नशा मिलावट को उत्तर प्रदेश से समाप्त करने एवं सर्व समाज को शिक्षा व स्वास्थ्य की मौलिक सुविधाएं सरकार द्वारा उच्च स्तरीय मुहैया कराने के साथ-साथ समाज के 25 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक युवा को 100% रोजगार देने व रोजगार न मिलने की स्थिति में बिना स्नातक युवा को न्यूनतम मजदूरी का 30% व स्नातक बेरोजगार युवा को न्यूनतम मजदूरी का  50 प्रतिशत बेरोजगार भत्ता सुनिश्चित करवाने सहित जांच, न्याय, चुनाव एवं सरकार गठन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव हेतु ऑपरेशन विजय द्वारा जो प्रस्तावित बिल लाया जा रहा है, उसे न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में लागू करवाने से वास्तविक सर्व समाज मैं खुशहाली आएगी व पूरे प्रदेश व देश से अव्यवस्थाएं समाप्त होगी, जिसके लिए आप सभी को 15 अगस्त 2024 से निकली जाने वाली इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा में जी जान से जुटना होगा।

     ऑपरेशन विजय के मुख्य कार्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑपरेशन विजय के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव विवेश यादव (एडवोकेट) हाई कोर्ट इलाहाबाद, विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, संजय यादव (जिलाध्यक्ष) कानपुर देहात, राधेश्याम (जिलाध्यक्ष) कानपुर नगर हरि कृष्ण (जिलाध्यक्ष) हमीरपुर, राजकुमार यादव (जिला महासचिव) हमीरपुर, अल्का मिश्रा (अध्यक्ष) गोविंद नगर विधानसभा, भगवानदीन (वरिष्ठ योद्धा) महेश नाथ पाल, गिरजा शंकर मिश्रा, शिवपूजन, सुमित कुमार, अभिषेक पांडे,आर के शर्मा, हीरा शर्मा, सोहेल खान, अवध बिहारी, सुनील कुमार, संजय सिंह, आशीष कुमार, विकास सिंह, शिव लखन, गुलाब सिंह, विनोद, हिमांशु शर्मा, सुरेश शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, रितेश त्रिवेदी, हरि किशन सहित भारी संख्या में ऑपरेशन विजय के पदाधिकारी, योद्धा एवं मीडिया बंधु शामिल हुए।


     

No comments