आल्हा चौक महोबा पर यादव महासभा ने मनाई आल्हा जयंती - देवराज यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आल्हा चौक महोबा पर यादव महासभा ने मनाई आल्हा जयंती - देवराज यादव

 


महोबा पूरा मामला नगर पालिका महोबा के आल्हा चौका का है वीर अहीर यदुवंश के गौरव पूज्य आल्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अखिल भारतीय यादव महासभा उ प्र के यशश्वी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव बबेरू के कुशल नेतृत्व में जयन्ती समारोह सैकड़ों समर्थकों के साथ मनाई गई। 

मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने आल्हा की एक प्रसिद्ध पंक्ति - बड़े लडइया महुबे वाले जिनकी मार सही न जाए एक का मारे दो मरजावै तीसर  खौफ खाए मरजाए जैसी कहावत के साथ गौरवगाथा बताई व उन्हें उस दौर का वीर योद्धा युग पुरुष बताया सभी ने मिलकर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।


इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश यादव, प्रबन्धक श्री कृष्णा आइडियल स्कूल सौरभ यादव, अनूप यादव, सभासद महेंद्र यादव-युवा यादव महासभा जिला अध्यक्ष बांदा, सुशील यादव,अनिल प्रधान, रामकरण प्रधान, विवेक, मुलायम , अभिनंदन जवान, मुलायम, रोहित आदि मौजूद रहे व जनपद बांदा महोबा चित्रकूट हमीरपुर के अ भा यादव महासभा पदाधिकारियों व युवाओं ने मिलकर आल्हा जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।

No comments