अज्ञात कारणों से 3 भैंस की मृत्यु आधा दर्जन गम्भीर रूप से बीमार - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अज्ञात कारणों से 3 भैंस की मृत्यु आधा दर्जन गम्भीर रूप से बीमार

 हरा चारा चरी में सायनाइड पॉयजनिग की अशंका



बेलहर/संतकबीरनगर बखिरा थाना अंतर्गत ग्राम पिपरी में 3 कीमती भैंस का अज्ञात कारणों से मौत हो गया और आधा दर्जन भैंस गंभीर रूप से बीमार हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरी गांव के राजेंद्र यादव पुत्र दुलारे 1 मृत 2 गंभीर,हरीराम यादव पुत्र रामऔध 2 मृत 2 गंभीर,रामलौट चिंगी 2 गंभीर,राम शब्द 2 गंभीर हैं।


इस सनसनी घटना से क्षेत्र में गम का माहौल है।पूर्व पशु चिकित्साधिकारी डा0 के0एन0 प्रसाद ने बताया की इस समय की चरी में पानी के कमी से पत्तियां पीली हो जाती हैं जिससे सायना माईड पॉइजनिग हो जाता है।जिससे पशुओं के लिए जानलेवा हो जाता है।

मौके पर उपजिलाधिकारी 

मेंहदावल अरुण कुमार,थानाध्यक्ष बखिरा श्याम मोहन एसआई राधेश्याम मौके पर पहुंच गए थे।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने प्रशासन से मांग किया है की गरीब पशुपालकों को कमसे प्रति पशुपालकों को जिनकी भैंस मरी है 5 लाख रुपया जिन पशुपालकों के पशु गम्भीर बीमार हैं उन्हें 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिया जाना चाहिए।

No comments