बच्चो से आग्रह किया कि वह भी अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा ले - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

बच्चो से आग्रह किया कि वह भी अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा ले


 कानपुर,दक्षिण भाग में सेवा भारती द्वारा संचालित विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र, बाकरगंज में आज दिनांक 14 अप्रैल 2024 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर साहब की प्रतिमा को पुष्पांजलि एवम दीपप्रज्वलान के साथ हुई। समारोह की मुख्य अतिथि सेवा भारती ,कानपुर प्रांत मंत्री बहन नीता अवस्थी एवम प्रांत कार्यकारणी सदस्य एडवोकेट ए निगम ने केंद्र के बच्चो को अंबेडकर जी द्वारा देश एवम देश के वंचित समाज को दी गई श्रेष्ठ सेवायो की जानकारी दी। साथ ही बच्चो से आग्रह किया कि वह भी अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा ले कर अपने जीवन को सार्थक बनाए।  साथ ही केंद्र के बच्चो को मिष्ठान एवम पाठ्य सामग्री प्रदान की गई।

सामारोह में अन्य प्रमुख लोगो में समर्थ नगर के सह संघचालक नवीन सेवाभारती दक्षिण भाग के अध्यक्ष रतन मेहरोत्रा,मंत्री अजय खन्ना,सेवा प्रमुख  विश्वजीत,चिकित्सा एवम अपार्टमेंट प्रमुख डॉक्टर वैभव मिश्र, सामर्थ नगर कार्यवाह अवधेश, सह शिव,सेवा प्रमुख रामू,सह सुमेश, बस्ती प्रमुख श्री शैलेश प्रेम,गोपाल माहेश्वरी, बी जे पी के पूर्व जिला अध्यक्षा विनोद शुक्ला,पूर्व पार्षद धर्मनाथ, प्राचार्य सरदार पटेल विद्यालय अतुल कृष्ण,एडवोकेट  मनीष, बहन गौरी,केंद्र शिक्षक विनय,बहन साधना, बहन सिमरन,बहन खुशबू,बहन अकंचा  एवम बहन नंदनी आदि रहे।


No comments