पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी बहन के स्थान पर पेपर देने आयी अभियुक्ता व उसकी अभ्यर्थी बहन को किया गया गिरफ्तार - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी बहन के स्थान पर पेपर देने आयी अभियुक्ता व उसकी अभ्यर्थी बहन को किया गया गिरफ्तार

 


संतकबीरनगर  अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर डा0 के0 एस0 प्रताप कुमार पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती  आर0के0 भारद्वाज के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी बहन के स्थान पर पेपर देने आयी अभियुक्ता व उसकी अभ्यर्थी बहन को गिरफ्तार किया गया  आवेदक श्री राकेश कुमार अग्रहरी परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य कुड़ीलाल रूगंटा सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज खलीलाबाद – संत कबीर नगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद में लिखित तहरीर दी गयी कि उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदो पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा द्वितीय पाली की परीक्षा में कुड़ीलाल रूगंटा सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज खलीलाबाद में निधि त्रिपाठी पुत्री अनिल त्रिपाठी निवासी सिगरा मऊ पोस्ट परपरवा हैंसर हरदो थाना हैसर(धनघटा) जनपद सन्त कबीर नगर रो0नं0 8058567 की परीक्षा कक्ष सं0 20 में थी । उपरोक्त अभ्यर्थी निधि त्रिपाठी के स्थान पर उसकी सगी बहन रुचि त्रिपाठी पुत्री अनिल त्रिपाठी निवासी सिगरा मऊ पोस्ट परपरवा हैंसर हरदो थाना हैसर(धनघटा) जनपद सन्त कबीर नगर पेपर देने आयी थी । आवेदक की तहरीर पर थाना कोतवाली खलीलाबाद में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्ता रूचि त्रिपाठी पुत्री अनिल त्रिपाठी निवासी सिगरा मऊ पोस्ट परपरवा हैंसर हरदो थाना हैसर(धनघटा) जनपद सन्त कबीर नगर व उसकी अभ्यर्थी बहन निधि त्रिपाठी पुत्री अनिल त्रिपाठी निवासी सिगरा मऊ पोस्ट बरपरवा हैंसर हरदो थाना धनघटा जनपद सन्त कबीर नगर को आज दिनांक 19.02.2024 समय 07.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय  रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तागण-
01. रूचि त्रिपाठी पुत्री अनिल त्रिपाठी निवासी सिगरा मऊ पोस्ट परपरवा हैंसर हरदो थाना हैसर (धनघटा) जनपद सन्त कबीर नगर ।
02. निधि त्रिपाठी पुत्री अनिल त्रिपाठी निवासी सिगरा मऊ पोस्ट बरपरवा हैंसर हरदो थाना धनघटा जनपद सन्त कबीर नगर
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 129/2024 धारा 417/419/120बी भादवि व 6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अधिनियम 1998

No comments