75वें गणतंत्र दिवस पर ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय पर शिवमंगल सिंह ने फहराया तिरंगा एक विशेष सभा को किया संबोधित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

75वें गणतंत्र दिवस पर ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय पर शिवमंगल सिंह ने फहराया तिरंगा एक विशेष सभा को किया संबोधित

 


कानपुर  समाज से सामाजिक बुराइयों को मिटाने एवं समाज हितार्थ सरकारी ढांचों में बदलाव हेतु संघर्षरत, गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश के कई महामहिमों द्वारा सराहनीय ऑपरेशन विजय (बुराइयों के खिलाफ जंग) ने 75वें गणतंत्र दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक पर्व पर ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय कानपुर नगर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ झंडा फहराने के बाद कार्यालय में आयोजित एक विशेष सभा को संबोधित किया वही ऑपरेशन विजय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिलाध्यक्ष संजय यादव, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष डॉ आर डी यादव, कानपुर नगर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव एवं अल्का मिश्रा, औरैया जिलाध्यक्ष राम किशोर यादव, उन्नाव जिला महासचिव कुलदीप त्रिपाठी, खीरी जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, सीतापुर जिलाध्यक्ष डॉ आर के यादव, बरेली जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, हमीरपुर जिलाध्यक्ष श्री हरि कृष्ण, कासगंज जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा सहित अधिकांश जिलों में ऑपरेशन विजय के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ भिन्न भिन्न कार्यक्रम भी कियाऑपरेशन विजय कार्यालय में आयोजित विशेष सभा को संबोधित करते हुए, ऑपरेशन विजय सुप्रीमों शिवमंगल सिंह आईपी ने कहा कि भारतीय संविधान जो देश के अंग अंग में समाहित है, उस भारतीय संविधान की जानकारी भारत के प्रत्येक व्यक्ति को होनी चाहिए, जिसके लिए ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग ने भारतीय शिक्षा प्रणाली में कक्षा 5 से कानून की पढ़ाई अनिवार्य किए जाने की भारत सरकार से मांग की है, जिसे आज 75वें गणतंत्र दिवस के इस ऐतिहासिक पर्व पर मैं अपनी मांग दोहराता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल में भारत ने बहुत बड़ा विकास किया है, परंतु विकास का लाभ लिमिटेड लोगों को ही मिल रहा है, देश की एक बड़ी आबादी देश विकास के लाभ से वंचित है, जिसे देश के विकास की गति के साथ जोड़ने के लिए जिस तरह से भारतीय संविधान के कानून में लगभग 172 बार संशोधन किया गया है, उसी तरह से देश व समाज हित में कई कानून में संशोधन किए जाने के साथ-साथ आम जनता को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाने की भी आवश्यकता है, जिसके लिए ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग अपनी विशेष कार्य योजना पर काम कर रहा है। 

    अंत में उन्होंने कहा कि यदि देशवासियों का इसी तरह सहयोग मिलता रहा, तो आगे आने वाले समय में देश विकास से वंचित देश की बड़ी आबादी को देश के विकास की गति से जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय पर झंडा फहराने के साथ-साथ आयोजित सभा को ऑपरेशन विजय के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव वी के सिंह (एडवोकेट हाईकोर्ट) इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुचेता यादव, वरिष्ठ पदाधिकारी राम सिंह चंदेल सहित दर्जनों पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने संबोधित किया।


 

No comments