डीएम की अध्यक्षता में शिकायती संदर्भो से सम्बंधित विशेष समाधान दिवस/जनता दर्शन का हुआ आयोजन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

डीएम की अध्यक्षता में शिकायती संदर्भो से सम्बंधित विशेष समाधान दिवस/जनता दर्शन का हुआ आयोजन

 


संत कबीर नगर  जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लम्बित शिकायती संदर्भो के निस्तारण के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे। 

आज आयोजित विशेष समाधान दिवस बैठक में कुल 15 शिकायती संदर्भो से सम्बंधित पक्षकार भी उपस्थित रहे जिलाधिकारी ने तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई करते हुए प्रकरण से संबंधित दोनों पक्षों एवं सक्षम अधिकारियों/राजस्व कर्मचारियों/लेखपाल की उपस्थित में निस्तारण की दिशा में कृत कार्यवाही, निस्तारण में विलम्ब का कारण आदि के बारे में जानकारी/पूछताछ करते हुए नियमानुसार निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। विभिन्न मामलों में जिलाधिकारी ने प्रकरण से सम्बंधित शिकायतकर्ता की सुनवाई के उपरान्त सम्बंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/लेखपाल की उपस्थित में नियमानुसार निस्तारण के परिणाम का फीडबैक एवं संतुष्टि भी शिकायतकर्ताओं से पूछा।

शिकायती संदर्भों से सम्बंधित आज आयोजित निस्तारण बैठक में अवैध कब्जा, रजिस्ट्री के बावजूद भूमि का मालिकाना हक न मिलना, मकान पर कब्जा करने, गड्ढे की जमीन पर अवैध कब्जा, चकबंदी सीओ द्वारा सुनवाई व निस्तारण न किए जाने, विवादित भूमि में हो रहे निर्माण कार्य को रोकवाने, प्रवर्तन दल द्वारा जांच विषयक, विकास कार्यों में अनियमितता की जांच, ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच,  प्रबर्तन दल द्वारा जांच, विकास कार्यो की अनियमितता की जांच, सूची चकबन्दी सीओ द्वारा सुनवाई  न किये जाने आदि से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थित में करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया। कुछ प्रकरणों में जिलाधिकारी ने सम्बंधित राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों से प्रकरण की प्रकृति को समझते हुए दोनो पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कराया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण वर्मा, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, तहसीलदार मेहदावल डॉ सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेश्वर पांडेय, नायब तहसीलदार सदर विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रणधीर कुमार, पीओ डूडा प्रेमेंद्र सिंह, ओ0एस0डी0 बलदाऊ जी शर्मा, ईडीएम राकेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (महिला) नीतू शुक्ला, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी एवं फरियादी आदि उपस्थित रहे।


No comments