भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

 


लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी ताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष लखनऊ नीरज गुप्ता ने बताया कि एल्डिको चिनहट गोमती नगर उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आज दिनांक 31 मार्च दिन शुक्रवार को सायं काल 5:00 बजे से चिनहट बाजार स्थित मिडिल स्कूल में व्यापारी मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उक्त क्षेत्र के उद्यमी व्यापारी भाइयों के साथ-साथ बहुत से सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लोगो के साथ साथ किसान यूनियन से जुड़े हुए नेता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहुत से सामाजिक संगठनों के साथ साथ मुख्य अतिथि के रूप में बक्शी का तालाब के विधायक योगेश शुक्ला जी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रमुख महासचिव प्रसपा उत्तर प्रदेश पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ *अजय त्रिपाठी मुन्ना* भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष *रितेश गुप्ता* , भारतीय उद्योग व्यापार मंडल(पंजी०) के राष्ट्रीय प्रभारी *हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी* पूर्व विधायक बक्शी का तालाब राजेंद्र यादव जी उपस्थित थे । ताज खान, नीरज गुप्ता ने यह भी बताया कि उक्त कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार भाइयों के साथ अनाथ आश्रम के बच्चो का सम्मान किया गया उसके उपरांत  व्यापारी नेता अंजनी कुमार पांडे, व्यापारी नेता नीरज गुप्ता, व्यापारी नेता राजेश सोनी, व्यापारी नेता समाजसेवी मनीष मोदी,  समाज सेविका सरिता तिवारी, व्यापारी नेता पुरुषोत्तम जालान, व्यापारी नेता यादवेंद्र सिंह गब्बर, व्यापारी नेता पंकज गुप्ता ,व्यापारी नेता ताज खान, व्यापारी नेता प्रमोद सिंह,  सहित बड़ी संख्या में लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बक्शी का तालाब के विधायक योगेश शुक्ला जी ने व्यापार मंडल के नेताओं की तारीफ करते हुए यह कहा कि  व्यापारी समाज को जहां आवश्यकता होगी हम हर तरह से उनका सहयोग करने का काम करेंगे उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय त्रिपाठी मुन्ना ने भव्य कार्यक्रम कराने के लिए एल्डिको चिनहट गोमती नगर उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी समाज के मान और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी सरकारी गैर सरकारी व्यक्ति से सख्ती से निपटेगा भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता जी ने भव्य और सुंदर कार्यक्रम कराने के लिए एल्डिको चिनहट गोमती नगर उद्योग व्यापार मंडल के सभी साथियों को बधाई दी और हर तरह से संगठन का सहयोग करने का वादा किया। नीरज गुप्ता, ताज खान ने उक्त कार्यक्रम में लखनऊ शहर के विभिन्न बाजारों से आए हुए सभी व्यापारिक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम में आने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया । उक्त कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं बहने भी उपस्थित रहीं।

No comments