जनपद के देवी मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का किया गया भव्य आयोजन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जनपद के देवी मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का किया गया भव्य आयोजन

 


संत कबीर नगर शासन के निर्देशानुसार चैत्र नवरात्रि (दिनांक 22 से 30 मार्च 2023 तक) के शुभ अवसर पर आज अष्टमी तिथि पर जनपद के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना एवं विधि विधान के साथ अखंड रामायण पाठ का भव्य एवं आकर्षक शुभारंभ किया गया, जिसकी पूर्णाहुति/ हवन पूजन दिनांक 30 मार्च 2023 को होगी। उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ/देवी गायन/देवी जागरण आदि कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनमानस को इससे जोड़ते हुए मानवीय मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों का व्यापक प्रचार प्रसार करना है।उपरोक्त के क्रम में मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर जनपद मुख्यालय स्थित समय माता मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ का विधिवत पूजन अर्चन एवं आरती कर शुभारंभ कराया। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में जनपद के मुख्यालय सहित सभी तहसीलों एवं विकास खंडों में स्थापित देवी मंदिरों पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से पंजीकृत कलाकारों एवं टीम द्वारा अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर आज तिवारी एवं मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान ने खलीलाबाद समय माता मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा अर्चना किया तथा समस्त जनपदवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति एवं मंगल की मां देवी से प्रार्थना किया। अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम में प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं श्री समय माता मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरनाथ रुंगटा मुख्य सहयोगी की भूमिका में रहे। पंडित अरुण कुमार तिवारी शास्त्री जी व पुजारी राजू भाटी ने संपूर्ण विधि-विधान एवं पूजा अर्चना के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। खलीलाबाद समय माता मंदिर में अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम वैष्णवी लोकगीत पार्टी एवं कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रमेश चन्द्र, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, ई0ओ0 नगर पालिका विनय कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता एवं प्रियंका पाण्डेय, सहित भारी संख्या में भक्तगण आदि उपस्थित रहें।इसी क्रम में तहसील मेहदावल अंतर्गत बराखाल दुर्गा मंदिर पर   महेश मौर्य एंड पार्टी कलाकारों द्वारा अखंड रामायण पाठ का वाचन किया जा रहा है।

धनघटा तहसील में मॉ दुर्गा मंदिर शनिचरा बाजार में कलाकार प्रमिला उर्फ पप्पी कोयल एण्ड पार्टी द्वारा अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


No comments