आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर, केंद्र सरकार जांच एजेंसियों से आप नेताओं को करवा रही गिरफ्तार- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर, केंद्र सरकार जांच एजेंसियों से आप नेताओं को करवा रही गिरफ्तार- विवेश यादव

 


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सी.बी.आई. द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कानपुर देहात आम आदमी पार्टी के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट अपने सैकड़ों साथियों के साथ सड़कों पर उतर आए, जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए, जिलाधिकारी कानपुर देहात को भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने लिखा कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व विश्व विख्यात दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी  को केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक व निराधार है। इसी के साथ मनीष सिसोदिया जी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे, आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय , विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए रात-दिन मेहनत करने वाले आम आदमी पार्टी के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भाजपा ने यह साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है ? आज दिल्ली का शिक्षा, यातायात और चिकित्सा मॉडल सभी देशवासियों की पहली पसंद है। क्या राष्ट्रहित में जनता की सेवा करना अपराध है ? अगर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा दिलवाना चाहते हैं, तो आज तक अपने मित्र अडानी के ऊपर उन्होंने किसी तरह की जांच क्यों नहीं करवाई? इस समय भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर किए जा रहे असंवैधानिक कृत्य आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

    उपरोक्त जानकारी देते हुए, आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी प्रखर पाठक ने कहा कि विवेश यादव आप जिलाध्यक्ष कानपुर देहात ने अपने ज्ञापन में यह भी लिखा कि आम आदमी पार्टी आपको इस ज्ञापन के माध्यम से सूचित करना चाहती है, कि जिस प्रकार अब केंद्र सरकार के दबाव में जांच समितियां असंवैधानिक कृत्य में लिप्त हैं, इनकी जांच करवाई जाये और मनीष सिसोदिया के साथ सभी आप नेताओं को रिहा कर, बेबुनियाद आरोपों से बरी किया जाये, जिसके सम्बन्ध में  आज दिनांक- 27/02/2023 को फर्जी गिरफ्तारियों के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश सहित कानपुर देहात में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से आपको ज्ञापन भेजा गया।

     विरोध प्रदर्शन के दौरान विवेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर केंद्र सरकार जिस तरह से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जी सहित तमाम आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, वह उनकी बौखलाहट व विफलता का स्पष्ट संकेत है, जिसे आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

    अंत में उन्होंने कहा कि यदि मनीष सिसोदिया एवं अन्य आप के नेताओं को तत्काल रिहा नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी देशव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

   विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट), सोमनाथ पाल (जिला प्रभारी) कानपुर देहात, प्रखर पाठक (मीडिया प्रभारी) कानपुर देहात, नगर पंचायत अध्यक्ष रूरा- राजू खान, नगर पालिका पुखरायां सह प्रभारी- सुखबीर सिंह यादव, पवन अग्निहोत्री - जिला अध्यक्ष यूथ विंग, रजनी यादव (जिलाध्यक्ष महिला विंग), राजेश (सह मीडिया प्रभारी) कानपुर देहात, रिंकू सिंह भदोरिया (वार्ड अध्यक्ष), जिला सचिव- अजीत यादव, रामबाबू यादव सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता शुभचिंतक एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


    

No comments