सरकार का बुलडोजर पहले ब्राह्मण समाज के घर पर,फिर उनके मां बेटी को जिंदा जलाता, उसके बाद ब्राह्मणों को गालियां- संजय सिंह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सरकार का बुलडोजर पहले ब्राह्मण समाज के घर पर,फिर उनके मां बेटी को जिंदा जलाता, उसके बाद ब्राह्मणों को गालियां- संजय सिंह


 कानपुर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह कानपुर देहात के मढौली अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिलने मढौली गांव एवं घटनास्थल पर पहुंचे। मंडोली गांव में हुए अग्निकांड की घटना के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विवेश यादव ने घटनास्थल पर तत्काल प्रभाव से पहुंचकर पीड़ित परिवार से संजय सिंह की बात टेलीफोन से कराई थी जिस पर उन्होंने इस घटना को अति गंभीरता से लेते हुए, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया था और आज स्वयं संजय सिंह जिलाध्यक्ष विवेश यादव के आग्रह पर मढौली गांव अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले एवं मामले को गंभीरता से जानने के बाद मामले में दोषी अधिकारियों एवं अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई द्वारा कराए जाने की मांग की, साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा एवं मृतक मां ,बेटी के दोनों भाइयों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। 


मीडिया से बातचीत के दौरान संजय सिंह जी ने बताया कि प्रदेश से बुलडोजर प्रथा खत्म होनी चाहिए, यह बुलडोजर गरीबों की झोपड़ियों के साथ-साथ उनकी जान पर भी चलाया जा रहा है। इस बुलडोजर प्रथा में प्रशासन एवं शासन की बराबर की भागीदारी है, वर्तमान समय में अधिकारी असंवेदनशीलता से काम कर रहे हैं भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वही भारतीय जनता पार्टी के विधायक, मंत्री जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर ब्राह्मण वर्ग को गाली दे रहे हैं, एवं माताओं बहनों को आग लगाने की प्रवृत्ति वाली महिलाएं बताकर महिला एवं मातृशक्ति को कलंकित कर रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। साथ ही संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर अंत तक लड़ेगी और बाबा जी की बुलडोजर प्रथा को खत्म करने हेतु सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सरकार की समाज विरोधी नींद जन-जन तक पहुंचाएगी।

  आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष विवेश यादव ने बताया कि कानपुर देहात में हर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हमारा लगातार संघर्ष जारी रहेगा। वाह आम जनता इरशाद संविधान की धज्जियां उड़ा कर गुंडों एवं माफियाओं की तरह घटनाओं को अंजाम देने वाले अधिकारियों को कानून के दायरे में सलाखों के पीछे तक पहुंचाने में हम व हमारी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

 आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सांसद के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जाने वालों में प्रमुख कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष विवेश यादव, उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष सीवाईएसएस वंशराज दुबे ,अयोध्या प्रांत अध्यक्ष सूरज प्रधान, लखनऊ जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव, कानपुर नगर जिला अध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित, मुन्ना खान रामप्रताप वर्मा ,राजू खान ,पवन अग्निहोत्री, रिंकू चौहान ,बलवीर सिंह, संजय यादव, लाल सिंह यादव सुखबीर सिंह यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।


   

No comments