भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

 


रिपोर्ट मोहम्मद सलमान

बलरामपुर(तुलसीपुर) तुलसीपुर नगर स्थित मधुरिमा लॉन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी तुलसीपुर मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2024 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं। 

बैठक में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे,जिला महामंत्री भाजपा विष्णु देव गुप्ता,मंडल प्रभारी वरुण सिंह,जिला मंत्री अवधेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष बृजगोपाल पांडेय,मंडल पदाधिकारी एवं मंडल कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहें।


No comments