महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है मतदान का अधिकार - जनपद न्यायाधीश - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है मतदान का अधिकार - जनपद न्यायाधीश


 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के सभागार में जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि 25 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, जिससे कि समाज में मतदान को लेकर के एक विशेष जागरूकता का प्रसार हो। देश की  जनता की सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है मतदान का अधिकार, जिसका उपयोग हम सभी को तत्परता से करनी चाहिए। मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। मत देने की शक्ति से वह अपने देश की बागदौड़ संभालने के लिए उनकी नजर में योग्य व्यक्ति को खुद चुन सकते हैं। भारत एक ऐसा देश है जो लोगों को अपने देश के लिए फैसले लेने की पूर्ण आजादी देता है। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए क्योंकि हर एक मत कीमती है। एक मत भी देश के लिए गलत सरकार को चुनने से रोक सकता है। मतदान से ही सरकार को पता चलता है कि देश कि जनता उनसे संतुष्ट है या नहीं क्योंकि जनता संतुष्ट होगी तो हर बार वहीं सरकार आएगी। मतदान लोकतंत्र के नागरिकों को 5 वर्ष में एक बार अवसर देता है कि अयोग्य एवं स्वार्थी प्रशासकों या प्रशासक दलों को उखाड़ फेंकते हुए ईमानदार लोगों को शासन सूत्र संचालन की बागडोर सौंपी जा सके। यह वह अधिकार होता है जिससे विगत वर्षों की नीति एवं योजनागत सफलताओं - असफलताओं का लेखा-जोखा करके नवीन भूमिका बांधी जा सके। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों में जैनुद्दीन अंसारी, काशिफ शेख, महेंद्र कुमार सिंह, हरिकेश कुमार, मीनाक्षी सोनकर, प्रभात कुमार दुबे, अजीत मिश्रा, फराज हुसैन एवं कर्मचारियों में राकेश बिहारी शुक्ला, बृजेश सिंह, संजय शुक्ला, संतोष यादव, दीपक, विनोद, अभिषेक, विशाल श्रीवास्तव समेत तमाम कर्मचारीगण उपस्थित रहें


No comments