पनकी गंगागंज स्थित सुंदरकांड पाठ का हुआ भव्य आयोजन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पनकी गंगागंज स्थित सुंदरकांड पाठ का हुआ भव्य आयोजन


कानपुर अविनाश पांडेय व्यास जी महाराज के द्वारा रामचरितमानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ की प्रस्तुति का पूर्ण अवलोकन के साथ सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार को गंगागंज भाग 4 निवासी दिलीप दुबे के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बताते चले संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया गया। इसी मौके पर पनकी के पूर्व पार्षद अशोक दुबे ने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से समस्त पाप कट जाते हैं उन्होंने कहां की सुंदरकांड बजरंगबली की आराधना है सुंदरकांड पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते है। एवं सुंदरकांड के महत्व को विभिन्न मनोवैज्ञानिकों ने भी बहुत खास माना है भक्त के आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति को बढ़ाता है। इस मौके पर उपस्थित पूर्व पार्षद उत्तम दुबे, पार्षद प्रत्याशी वार्ड 50 अनुप्रिया दुबे , दिलीप दुबे, रीना दुबे ,एडवोकेट पंकज पाल, आदेश दुबे, मुकेश दुबे, चंचल दुबे, चंदन दुबे, प्रांजुल दुबे, साक्षी दुबे, खुशी दुबे, प्रखर दुबे आदि क्षेत्रीय जनमानस लोग मौजूद रहे।

No comments