विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने जिलाधिकारी महोदय के साथ पोखरे पर बन रहे मंदिर स्थल पर पहुंचे - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने जिलाधिकारी महोदय के साथ पोखरे पर बन रहे मंदिर स्थल पर पहुंचे


 संतकबीरनगर  भारतीय जनता पार्टी।मंगलवार को माननीय विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने जिलाधिकारी महोदय के साथ पोखरे पर बन रहे मंदिर स्थल पर पहुंचे। इस दौरान माननीय विधायक जी ने जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया।

दरअसल यहाँ समय माता मंदिर के पोखरे पर निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य बहुत तेज़ गति से चल रहा है। इस कार्य में पर्यटन विभाग व नगर पालिका परिषद विशेष सहयोग कर रहा है। मंदिर परिसर में कई कार्यों का निर्माण कार्य होना है। 

निरीक्षण के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी जी ने इस निर्माण से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों से मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विधायक जी ने मंदिर परिसर में हो रहे कार्यों में तेज़ी लाने के संबंध में बात की। विधायक जी और जिलाधिकारी महोदय ने मंदिर समिति के जुड़े सदस्यों से बात की और निर्माण के संबंध में जानकारी हासिल की। तदुपरान्त परिसर में निर्माण कार्य में और तेज़ी लाने और गुणवत्ता परख निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया माननीय विधायक अंकुर राज तिवारी जी ने बताया कि इस वृहद निर्माण कार्य से मंदिर भव्य रूप में विकसित होगा। यहाँ आने वाले भक्तों को कई तरह की सुविधाएं मिलने लगेंगी। साथ ही मंदिर का परिसर स्वच्छ एवं सुन्दर होगा।


No comments