अपर जिलाधिकारी एवम उप जिलाधिकारी द्वारा जनपद के तीनों तहसीलों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अपर जिलाधिकारी एवम उप जिलाधिकारी द्वारा जनपद के तीनों तहसीलों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण

 


संत कबीर नगर  माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह एवम  उप जिलाधिकारी द्वारा अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा विभिन्न बूथों पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, प्राइमरी पाठशाला खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर खलीलाबाद

का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण किया तथा उनसे निर्वाचन संबंधित जानकारी प्राप्त की। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस विशेष अभियान में सभी का प्रतिभाग आवश्यक है, बूथ भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न बीएलओ से फॉर्म 6,7 तथा 8 की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फार्म 6 भरने में अब आधार नंबर का एक कालम बढ़ाया गया है, फार्म 7 में मृतक के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करने के लिए अनिवार्य किया गया है जबकि फार्म 8 में प्रविष्टियों में सुधार ई पी आई सी के प्रतिस्थापन, निर्वाचन क्षेत्र के भीतर आवास या पते के सत्यापन के लिए व्यवस्था की गई है।

    इसी प्रकार तहसील मेहदवाल में उप जिलाधिकारी मेहदावल योगेश्वर सिंह द्वारा एवम धनघटा तहसील के अंतर्गत संबंधित अधिकारी द्वारा विभिन्न विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

No comments