महिला चिकित्सा तथा स्वास्थ्य पर हुई चर्चा - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

महिला चिकित्सा तथा स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

 रिपोर्ट मोहम्मद सलमान




 नगर क्षेत्र के महारानी लाल कुंवारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग एव मनोविज्ञान विभाग के सयुक्त तत्वाधान में लैंगिक समानता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य थीम महिला चिकित्सा तथा स्वास्थ्य रहा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जे. पी . पाण्डेय ने किया।  कार्यक्रम में हीमोग्लोबिन पर्सेंटेज, भार तथा रक्त ग्रुप आदि का  जांच भी किया गया।   परीक्षण के आधार पर  कमजोर पाई गई  छात्राओं को  प्राचार्य द्वारा आवश्यक स्वाथ्य वर्धक दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जे. पी.पाण्डेय ने महिलाओं तथा पुरुषों के बीच हो रहे लैंगिक भेदभाव को मिटाने पर बल दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के मुख्य नियांता प्रो. पी. के. सिंह ने छात्राओं को मौसमी फलों एवम सब्जियों को खाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने सभी  छात्राओं को स्वस्थ रह कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष ने मनोवैज्ञानिक तरीके से स्वस्थ रहने के लिए बहुत सारे उपाय को बताए। कार्यक्रम में  डॉ आनंद बाजपाई ने छात्राओं को हीमोग्लोबिन एवम ब्लड ग्रुप परिक्षण करने के तरीकों को सिखाया। 

 कार्यक्रम में , डॉ आकांक्षा त्रिपाठी,  डॉ कमलेश कुमार  डॉ   कीर्तिका  तिवारी  डॉ सुनील शुक्ला आदि  प्राध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments