लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के संबंध में हुई बैठक - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के संबंध में हुई बैठक

 


कानपुर, संत रविदास आश्रम, ईदगाह चौराहा, कानपुर में युवा भारत और नागरिक रक्षक समिति के तत्वाधान में लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के संबंध में मीटिंग हुई जिसमें 1947 में ठहरी हुई व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए एक विशाल संगठन बनाने पर चर्चा हुई। उक्त संगठन स्वयं चुनाव नहीं लड़ेगा किंतु उसके सदस्य चुनाव लड़ सकेंगे। संगठन व्यवस्था परिवर्तन हेतु अहिंसक संघर्ष के हर तरीके को अपनाकर जनता की आकांक्षाओं  आशाओं के अनुरूप काम करेगा मीटिंग की अध्यक्षता कुलदीप सक्सेना ने और संचालन श राम शंकर  शाकिर अली उस्मानी ने किया! मीटिंग को अभियान समिति के नेता  राजीव  (लखनऊ) ने संबोधित करते हुए संगठन के बनाने की प्रक्रिया और कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की अन्य प्रमुख वक्ताओं में  विजय चावला, रामशंकर, गोविंद, विजय कुमार, अरविंद कुमार, सुमन राज, विष्णु शुक्ला, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने लिए और इसे व्यापक बनाने के लिए उपस्थित साथियों का आह्वान किया।



No comments