लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समुदाय आधारित राष्ट्रव्यापि अभियान के तहत विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया कैम्पेन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समुदाय आधारित राष्ट्रव्यापि अभियान के तहत विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया कैम्पेन

 


रिपोर्ट मोहम्मद सलमान 

बलरामपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी गिरीश चन्द्र पाठक द्वारा लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समुदाय आधारित राष्ट्रव्यापि अभियान के तहत विकास भवन सभागार में आयोजित कैम्पेन की अध्यक्षता की गयी। लिंग आधारित भेदभाव, जिसे अक्सर महिलाओं, लड़कियों और अन्य लैंगिक पहचान वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हिंसा के रूप में देखा जाता है, उनके व्यक्तिगत विकास, कल्याण और सम्मान का जीवन जीने के लिए सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। समाज में रहने वाले लोगों पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि लिंग आधारित हिंसा लोगों को कमजोर बना देती है, को प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं व पुरुषों को दिखाया गया तथा उन्हें जागरुक किया गया। वहां उपिस्थति महिलाओं ने कहा कि हम सहेंगे नहीं कहेंगे, अपना अधिकार लेकर रहेंगें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर, 2022 तक राष्ट्रीय जेण्डर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं जैसे- महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाए। महिलाओं को समता का अधिकार दिलाने के लिए उनमें नई चेतना नई बदलाव के प्रति जागरूक किया जाए। जेण्डर अभियान को सफल बनाये जाने हेतु जनप्रतिनिधियों, सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं यूनिसेफ, महिला समाख्या, चैम्पियन महिलाएं जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये गये है इत्यादि आयोजित किये जाने वाली गतिविधियों से जोड़े एवं सम्मिलित किये जाए। जनपद, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- रैली, गोष्ठी सभाओं का आयोजन कर महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जायेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर महिला हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने वाली महिलाओं की पहचान कर सम्मानित किया जायेगा तथा उनके द्वारा इस दिशा में किये गये विशेष प्रयासों को केस स्टडी के रूप में तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों मंे लैंगिक दृष्टिकोण को अपनाकर सभी स्तरों पर लैंगिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए है उन्हांेने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने में पुरुषों की भागीदारी सर्वोपरि होना चाहिए। जेण्डर अभियान के अन्तर्गत सूचना और प्रसारण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, उपायुक्त स्वतः रोजगार, मनरेगा, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, गृह विभाग, राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, शहरी एवं नगर विकास विभाग व अन्य विभागों की महती भूमिका रहेगी इस दौरान डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, डी0सी0 मनरेगा सुबेदार सिंह, डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एम0पी0 सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन अमरेश मणि तिवारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला मिशन प्रबन्धक अमित द्विवेदी, विवेक गोदर, अखिलेश मौर्य, दीपक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


No comments