जल है एक अमूल्य निधि वर्षा जल संचयन है इसे बचाने की विधि-केन्द्रीय नोडल अधिकारी जलशक्ति - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जल है एक अमूल्य निधि वर्षा जल संचयन है इसे बचाने की विधि-केन्द्रीय नोडल अधिकारी जलशक्ति

 


रिपोर्ट मोहम्मद सलमान 

बलरामपुर। निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार/केन्द्रीय नोडल अधिकारी जलशक्ति अभियान विजय राज मोहन द्वारा विकास भवन सभागार में जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण के सम्बन्ध मंे गहन समीक्षा की गयी तथा जनपद के भौगोलिक स्थिति, पर्यावरण, कृषि आधारित भूमि, नहरों, नदियों, नालों, अमृत सरोवर जलसंचय आदि के बारें मंे विस्तृत जानकारी ली गयी। इस दौरान नोडल अधिकारी को प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद बलरामपुर की भौगोलिक स्थिति, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों, चेक डैम, कृषि क्षेत्रों, जल संरक्षित क्षेत्रों, अमृत सरोवर निर्माण कार्य आदि के बारें में जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि जल है एक अमूल्य निधि वर्षा जल संचयन है इसे बचाने की विधि।

उन्हांेने कहा कि भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विकास कार्य हेतु नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी फसल बीमा योजना में स्वयं रुचित लेकर कार्य किया है, उनकी निगरानी प्रत्येक क्षेत्र में निरन्तर रहती है, उनका मुख्य उद्देश्य जल को साफ-सुथरा बनाना, जल को संरक्षित करना है। देश की 50 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, इसलिये जल में वृद्धि करना है, खेतों में तकनीक का प्रयोग करके जल को संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन कर किसान भाई अच्छी आमदनी कमा सकते है और वर्षा के जल को भी संरक्षित कर सकते है इसलिये जनपद के सभी विकास खण्ड स्तर पर कैम्पेन कराकर आमजनमानस को जागरुक करने का कार्य किया जाए। साथ ही सभी खण्ड विकास अधिकारी से जीओ टैगिंग का कार्य भी कराया जाए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी इस दौरान डा0 सुलेखा भाव, पीडी चन्द्र प्रकाश, डी0सी0 मनरेगा सुबेदार सिंह, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एम0पी0 सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन अमरेश मणि तिवारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकार आर0पी0 राणा, सहायक अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई अनिरुद्ध कुमार यादव , जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि चन्दन पाण्डेय व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार/केन्द्रीय नोडल अधिकारी जलशक्ति अभियान विजय राज मोहन द्वारा कृषि परिक्षेत्र परागबोस आम की बागवानी डिप सिंचाई, कोइलिहा, बलरामपुर का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात् राजकीय अम्बेडकर वनस्पति उद्यान एवं पार्क सेखुईकला मिनी सेन्टर कार एकसीलेस/मसरूम स्पान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, रमाकान्त, जगदीश प्रसाद, साधुराम मौजूद रहे तत्पश्चात् उनके द्वारा ग्राम कलवारी जल सरोवर का निरीक्षण किया गया। जल सरोवर को देखकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने जल संचय के उपयोग की विधि बताई। इसके बाद उनके द्वारा ग्राम पयागपुर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मत्स्य पालन तालाब का निरीक्षण कर जानकारी ली गयी। तालाब का निर्माण 01 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किया गया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, पीडी, प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सागर सिंह मौजूद रहे।


No comments