पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती केक काटकर बड़े ही सादगी से मनाया गया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती केक काटकर बड़े ही सादगी से मनाया गया

 


कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बायीपास चौराहा कानपुर नगर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिवपाल सिंह यादव  के आवाहन पर समाजवादी पुरोधा एवं चिंतक पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव  की जयंती केक काटकर बड़े ही सादगी से  मनाया गया  मुलायम सिंह यादव जी का जन्म इटावा जनपद के  सैफई गांव में किसान परिवार मे 22 नवंबर 1939 को  निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था मुलायम सिंह यादव जी शिक्षक पद पर  सेवा करते हुए राजनीति में प्रवेश करके तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एक बार रक्षा मंत्री के पद पर रहकर किसान परिवार के सैनिकों का सम्मान दिलाने एवं पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाने का कार्य किया था शिवपाल सिंह यादव ने सदैव  नेता जी के कंधे से कंधा मिलाकर  समाजवादी पार्टी को बढ़ाने में  अटूट परिश्रम करके कई बार  उत्तर प्रदेश मे सरकर बनाने में एवं सरकार चलाने में अटूट सहयोग एवं परिश्रम रहा है   इस अवसर पर वयोवृद्ध सीताराम प्रजापति के द्वारा केक काटा गया  इसी साथ प्र. स. पा. जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति का जन्मदिन केक काटकर जिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया सभी ने  केक खिलाकर शुभकामनाएं बधाई दी कार्यक्रम  मे मुख्य रूप से मौजूद रहे जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति अशोक यादव प्रमुख जिला महासचिव राजपाल यादव नरेश चौहान सरोज प्रजापति प्रेम प्रकाश दुबे आकाश प्रजापति अरुण यादव तिलक सिंह राम बहादुर पासवान श्रवण कुरील  शोभित प्रजापति आनंद शुक्ला वैभव प्रजापति रिसु यादव डॉ दिवाकर प्रजापति कैलाश यादव  मो. हनीफ प्रभात प्रजापति रोहित नवाब यादव   शास्त्री  अरविन्द सैनी रामखेलावन निषाद जमील अहमद बशीर आलम सुरेश  त्रिवेदीदीवारी लाल अशोक संतोष आदि!



No comments