जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धर्मसिंहवा पर आयोजित समाधान दिवस में सुनी फरियाद तथा के समस्त थानों पर आयोजित किया गया "थाना समाधान दिवस - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धर्मसिंहवा पर आयोजित समाधान दिवस में सुनी फरियाद तथा के समस्त थानों पर आयोजित किया गया "थाना समाधान दिवस

 


सन्त कबीर नगर जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक  सोनम कुमार संयुक्त रुप से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना धर्मसिहंवा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए द्वारा बताया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए जिससे आमजनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
  महोदय के निर्देशन में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल / थाना पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर थाने पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए त्वरित निस्तारण कराया गया व शेष प्रकरणों के विधिक निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । विवरण निम्न है थाना प्राप्त प्रकरणों की संख्या      निस्तारित किए गये प्रकरणों की संख्या शेष प्रकरण की संख्या
को0 खलीलाबाद     05        2      03
थाना दुधारा     03         -         03
थाना धनघटा     15         1         14
थाना महुली     07         -         07
थाना मेंहदावल     10        1        09
थाना बखिरा     06        -         06
थाना बेलहरकला     08        1              07
थाना धर्मसिंहवा     01        -        01
*योग*             55        05         50

No comments