विधायक सदर ने राप्ती नदी में प्रवाहित किया मछलियों के बच्चे नदियों की निर्मलता एवं मछुवारा समुदाय के आर्थिक उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विधायक सदर ने राप्ती नदी में प्रवाहित किया मछलियों के बच्चे नदियों की निर्मलता एवं मछुवारा समुदाय के आर्थिक उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध

 


रिपोर्ट मोहम्मद सलमान 

बलरामपुर विधायक सदर ने राप्ती नदी में प्रवाहित किया मछलियों के बच्चे नदियों की निर्मलता एवं मछुवारा समुदाय के आर्थिक उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध- विधायक पल्टूराम मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत राप्ती नदी के सिसई घाट पर 1.5 लाख मत्स्य बीज संचय का संचय  सदर विधायक बलरामपुर पल्टूराम की अध्यक्षता मे किया गया, माननीय विधायक जी द्वारा मछलियों के बच्चे नदी में प्रवाहित किया गया। सदर विधायक ने अपने सम्बोधन मे कहा कि अगर हम केवल मछलियो का शिकार करते रहे तो हमारी मत्स्य सम्पदा नष्ट हो जाएगी। इसीलिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना नदियों मे मत्स्य सम्पदा बनाये रखना है और सभी मछुआरा समुदाय एवं मत्स्य व्यावसाईयों को रोजगार से अच्छादित करना है। इसीलिए नदियों मत्स्य सम्पदा बनाये रखने के लिए रिवर रैचिंग कार्यक्रम किया गया। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ विनोद वर्मा ने विभागीय योजनाओ की जानकारी दीं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रेवती रमन चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रिवर रैचिंग के उद्देश्य से अवगत कराया।निषाद पार्टी अध्यक्ष आंधी प्रसाद निषाद ने सरकार के द्वारा मछआ समुदाय के लिए किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम मे मत्स्य व्यवसायी राजन सिँह , मत्स्य हैचरी संचालक रजत सिँह, मत्स्य निरीक्षक बाबूराम, एवं अन्य मत्स्य व्यवसायी व कृषक उपस्थित रहे।

No comments