करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में अपना अलग महत्त्व है:लक्ष्मी तिवारी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में अपना अलग महत्त्व है:लक्ष्मी तिवारी

 


कानपुर,सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के व्रत का निर्जला व्रत रखा इनमें से बहुत सी महिलाएं अपना यह व्रत देर रात को इसलिए छोड़ने को मजबूर हूं क्योंकि उनके पति पूजा के समय उनका वृत खुलवाने समय से पहुंचे ही नहीं थे।वहीं रात को समयानुसार जैसे ही चंद्रमा के दर्शन हुए महिलाएं अपने घर की छत या कही भी जहाँ से चंद्रमा आसानी से दिख सके वहां पहुंचकर पूजा का सारा सामान लेकर सबसे पहले चंद्रमा की आरती उतारी और पूजा की।लक्ष्मी तिवारी ने बताया कि इसके बाद पत्नियों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। याद रहे कि इस करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में अपना अलग महत्त्व है।करवा चौथ के व्रत के दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिए व्रत लगती है।जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ का व्रत होता है।उनमें अलग की उत्साह देखने को मिलता है।यही नहीं इसमें महिलाओं द्वारा सजने-संवरने की भी उत्साह दिखाई पड़ी साथ ही मेहंदी लगवाने का महिलाओं में अपना अलग ही उत्साह दिखा।


No comments