भ्रष्टाचारियों की आगोश में डूबा सुशासन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भ्रष्टाचारियों की आगोश में डूबा सुशासन

 


गोरखपुर लोक निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध 448 दिनों से चल रहे सत्याग्रह संकल्प पर बैठे संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि सीएम सिटी में भ्रष्टाचार बड़े उद्योग के रूप में पुष्पित पल्लवित हो रहा है। निरंकुश भ्रष्टाचार के उद्योग का विकास होना इस बात का परिचायक है कि शासकीय तंत्र द्वारा संरक्षण प्रदान किया गया है अन्यथा वर्षवार प्रधान लेखाकार व मुख्य लेखा परीक्षक की वार्षिक लेखा परीक्षण रिपोर्ट पर आधारित भ्रष्टाचार उपेक्षा का शिकार न होता। शासकीय तंत्र की कार्यशैली और सीएम सिटी में चल रहे वर्षों से सत्याग्रह संकल्प पर व्यवस्था के पोषकों की खामोशी आम नागरिक के लिए यक्ष प्रश्न बने हुए हैं और जन सामान्य यह सोचने पर विवश हो गया है कि भ्रष्ट लोक सेवकों की कार्यगुजारियों में कहीं न कहीं शासकीय तंत्र की सहभागिता व संलिप्तता है जो लोक कल्याणकारी नीतियों के विपरीत है।

सत्याग्रह कार्यक्रम में उपस्थित उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश द्विवेदी,  विशिष्ठ अतिथि डॉ0 जेपी नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष, हीरा लाल गौड़, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री डॉ0 शोभित, जिला मंत्री श्रीवास्तव, सुबास यादव, कैलाश यादव उ0प्र0 मा0शि0 संघ,  चिकित्सा जगत से सैयद वसीम इक्बाल, संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अनूप शुक्ला, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, रमाकांत पांडे उर्फ राजू प्रदेश कार्य समिति सदस्य उ०प्र० ठेकेदार संघ, डी एन सिंह ठेकेदार जन कल्याण समिति लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष, लल्लन दुबे वरिष्ठ समाज सेवी, रामनिवास गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, राजेश शुक्ला अधिवक्ता  कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर सत्यव्रत जायसवाल, विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर,राहुल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, संतोष गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, देवांश माथुर, संजय गुप्ता, राजेश्वर पांडे, अमन कुमार, अजय पांडे, छेदी लाल पासवान, गोकुल गुप्ता, रीना शाही, मुन्ना सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गिरजा़ ऋत्विक मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, नदीम अजीज,  विशाल सिंह,सुधीर कुमार पांडे, शंकर नाथ, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


No comments