भारतीय संस्कृति को जीवित करे है लाल बंगला की रामलीला - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भारतीय संस्कृति को जीवित करे है लाल बंगला की रामलीला


 कानपुर,लाल बंगला रामलीला कमेटी के तत्वावधान मे आज चन्द्रनगर पार्क, जगईपुरवा मे पांचवे दिन राम कलेवा, सीता हरण की लीला का मंचन किया गया रामचरित मानस पर आधारित रामलीला का मंचन उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, बादा,छतरपुर,उन्नाव के मशहूर कलाकारो के द्वारा  मंचन किया जा रहा है।भारतीय संस्कार का सचित्र चित्रण करती  जगईपुरवा की रामलीला, रोज सैकड़ो हिन्दू व  मुस्लिम बुजुर्ग, महिलाओ व नवयुवक देखने आते है।मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान महामंत्री राकेश तिवारी,सपा विधायक इरफान सोलंकी, शरद मिश्रा, शरद प्रकाश अग्रवाल, अनिल पाण्डेय व राकेश ओझा ने शिरकत किया।भारतीय जनता पार्टी  के निवर्तमान महामंत्री राकेश तिवारी ने  अपने सम्बोधन मे कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का कार्य विनोद मिश्रा,दिलीप कुमार मिश्रा ,जग महेंद्र अग्रवाल अन्य टीम के पदाघिकारी करने का कार्य करते आ रहे।  भगवान राम के आर्दश पर चल कर हम अपना जीवन सफल कर सकते है।पार्षद शरद मिश्रा ने कहा कि हमे राम चन्द्र के जीवन से सीख लेनी चाहिए। विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना। नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए, हमारे पिता जी के जनाजे मे लाखो लोगो ने शिरकत कर यह दिखा दिया कि मजहब की राजनीति नही करनी चाहिए। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विनोद मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, लाल जी यादव, बी डी जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, श्री कान्त जायसवाल, कामता प्रसाद द्विवेदी,  अरूण अग्रवाल, इन्देश मिश्रा (वकील), विजय बहादुर (वकील), गीता शर्मा, सीता शर्मा, पूनम अग्रवाल, ममता मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।


No comments