अपना दल (एस) का एक करोड़ कार्यकर्ता बनाने के लक्ष्य - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अपना दल (एस) का एक करोड़ कार्यकर्ता बनाने के लक्ष्य

 


लखनऊ अपना दल (एस) ने एक करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए 4 सितंबर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के सभी 18 मंडल सदस्यता प्रभारियों ने रविवार को अपने-अपने मंडल में जाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी ने 2 सितंबर को प्रतापगढ़ से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश के सभी मंडलों में सदस्यता प्रभारियों ने सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलायी।

राजेश पटेल का कहना है कि इस बार एक करोड़ लोगों को पार्टी का कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश के सभी मंडलों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत पार्टी के समस्त राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय सचिवों को भी सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लखनऊ मंडल के प्रभारी के नेतृत्व में लखनऊ मंडल के रायबरेली जनपद में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसी तरह राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रयागराज में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज के नेतृत्व में वाराणसी, वरिष्ठ पदाधिकारी केके पटेल के नेतृत्व में अयोध्या, राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल के नेतृत्व में बस्ती, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार के नेतृत्व में कानपुर मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया।

राजेश पटेल ने कहा कि हमारी नेता श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी पहले ही 2024 की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को 24 घंटे मेहनत करने का मंत्र दे चुकी हैं। इसी के तहत सभी मंडलों में वृहद रूप से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत सभी जनपदों के तुलनात्मक आंकड़ों के आधार पर जिलाध्यक्षों का परफार्मेंश रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।

👉 *इनके नेतृत्व में मंडलों में शुरू हुआ सदस्यता अभियान:*

मंडल                     -  सदस्यता प्रभारी का नाम  
वाराणसी  - राष्ट्रीय महासचिव डॉ.जमुना प्रसाद सरोज
प्रयागराज  - राष्ट्रीय महासचिव श्री नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल
लखनऊ   - राष्ट्रीय महासचिव श्री आरबी सिंह पटेल
मेरठ      - राष्ट्रीय महासचिव श्री अवध नरेश वर्मा
मीरजापुर – राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल बुलबुल
आजमगढ़ – अहमद मंसूरी,अल्पसंख्यक मंच के अध्यक्ष
बस्ती    - राष्ट्रीय सचिव श्री गिरजेश पटेल
गोरखपुर – राष्ट्रीय सचिव श्री माता बदल तिवारी
चित्रकूट - राष्ट्रीय सचिव श्री कालका प्रसाद पटेल
झांसी    - राष्ट्रीय सचिव श्री सत्य प्रकाश कुरील
कानपुर - राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद गंगवार
बरेली   - राष्ट्रीय सचिव श्री करणाशंकर पटेल
देवी पाटन –राष्ट्रीय सचिव श्री राम नयन पटेल
अयोध्या –राष्ट्रीय सचिव श्री केके पटेल
सहारनपुर –राष्ट्रीय सचिव श्री अजीत सिंह बैसला
मुरादाबाद –राष्ट्रीय सचिव (युवा मंच) श्री अम्माद हसन
आगरा    - राष्ट्रीय सचिव (एससी/एसटी मंच) श्री अवनीश गौतम
अलीगढ़ –प्रदेश अध्यक्ष (चिकित्सा मंच) डॉ.महेश चौधरी

No comments