भाजपाइयों के झूठे वादे झूठे शिलान्यासों की पोल खोलने हेतु आम आदमी पार्टी उतरेगी सड़कों पर- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भाजपाइयों के झूठे वादे झूठे शिलान्यासों की पोल खोलने हेतु आम आदमी पार्टी उतरेगी सड़कों पर- विवेश यादव

 


भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के बीच किए जा रहे झूठे वादों वा किए जा रहे झूठे शिलान्यास का एक जीता जागता उदाहरण कानपुर देहात के कुरियन पुरवा गांव जिसमें पूरी आबादी अनुसूचित जाति लोगों की है, जिसकी मात्र 350 मीटर सड़क का 2019 में उत्तर प्रदेश के वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कर कमलों एवं क्षेत्रीय सांसद भोले सिंह व वर्तमान राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायिका प्रतिभा शुक्ला व विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया था। जिसमें बड़े-बड़े पत्थर अपने नाम के जनप्रतिनिधियों एवं सरकार में अहम भूमिका निभा रहे लोगों ने लगवाए थे। 

    परंतु 2019 से आज तक वह लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित मात्र 350 मीटर सड़क नहीं बन पाई, जिसके लिए पूरा गांव 2019 से लेकर आज तक शिलान्यास कर्ताओं से लेकर संबंधित अधिकारियों के पास दौड़ दौड़ कर थक चुके, परंतु कहीं से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली, अंत में सभी ग्रामीण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से आखिरी मुहर लगाकर यदि अब सड़क ना बनी तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी देकर आम आदमी कानपुर देहात के जिला कार्यालय पहुंच जिलाध्यक्ष विवेक यादव से हस्तक्षेप हेतु गुहार लगाई  उपरोक्त जानकारी देते हुए कानपुर देहात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ने कहा कि भाजपा सरकार एवं भाजपा के नेता आम जनता से झूठे वादे  और झूठे शिलान्यास कर अपनी वाहवाई आम जनता के बीच कर एक बड़ा षड्यंत्र कर रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण कानपुर देहात के कुरियन पुरवा की 350 मीटर 2019 में उत्तर प्रदेश सहित देश की संसद में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों के द्वारा करने के बावजूद आज तक नहीं बन पाई, जिसके लिए ग्रामीण 2019 से परेशान होकर अब अनिश्चितकालीन अनशन करने को मजबूर हो रहे हैं।

    आम आदमी पार्टी कानपुर देहात भाजपा एवं भाजपा सरकार के लोगों द्वारा किए जा रहे झूठे वादों एवं झूठे शिलान्यासों की पोल खोलने हेतु सड़कों पर उतरेगी। जिसके लिए आज हमने कुरियन पुरवा कानपुर देहात में शिलान्यास करने वाले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय विधायिका एवं वर्तमान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं लोक निर्माण विभाग के कानपुर देहात व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखे हैं। जिसमें कुरियन पुरवा की सड़क अतिशीघ्र ना बनने पर ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतरने की भी जानकारी दी है


  

No comments