तेज बारिश में समाजवादियों का मौन सत्याग्रह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

तेज बारिश में समाजवादियों का मौन सत्याग्रह

 


कानपुर। तेज बारिश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे काली पट्टी बांधकर कानपुर में भाजपा के लोकतंत्र की हत्या के प्रयासों के विरोध में मौन सत्याग्रह करते हुए सपा प्रदेश कार्यालय में पुलिस की अवैध कार्यवाही और सपा विधायकों के हुए अपमान का विरोध किया।प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बहन-बेटियों की हत्या, दुष्कर्म, विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें, उत्पीड़न, गरीबों के घरों पर चलाए जा रहे बुलडोजर, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, किसानों की आत्महत्या, प्रदेश में सूखा संकट समेत अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण ढंग से धरना देने जा रहे समाजवादी पार्टी विधायको, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कल लखनऊ में पुलिस दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी की कड़ी निन्दा करते हुए काली पट्टी बांधकर मौन सत्याग्रह किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी सरकार है। सरकार का रवैया पूरी तरह अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण है। जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा सरकार लगातार जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात है। जनता और विपक्ष की आवाज को कुचलने का षड्यंत्र है।पूर्व विधायक प्रत्याशी व व्यापार सभा के  पूर्व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता  ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबा रही है। जनता 2024 में भाजपा की इस तानाशाही सरकार को सबक सिखायेगी। समाजवादी सरकारी दमन से दबने या डरने वाले नहीं है।विधायकों के हाथ से नारे लिखी तख्तियां छीन लीं और उन्हें धक्का देकर बसों में ठूंस दिया गया। कई विधायक एवं नेता पुलिस की धक्कामुक्की से घायल भी हो गए।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर इमरान,पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता,नरेंद्र ठाकुर पिंटू, अंबर त्रिवेदी,अभिषेक गुप्ता,मनोज चौरसिया,दीपक खोटे,अर्पित त्रिवेदी, टिल्लू जायसवाल,कुलवंत सिंह,प्रीतम सिंह,काले खान, मो साबिर,तौसीफ सिद्दीकी आदि थे।


No comments