सभी नगर पंचायत प्रभारी ही नगर पंचायतों के संभावित प्रत्याशी- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सभी नगर पंचायत प्रभारी ही नगर पंचायतों के संभावित प्रत्याशी- विवेश यादव

 


आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी कानपुर देहात में मजबूत खड़े किए जा रहे संगठन एवं संघर्षशील इमानदार व शिक्षित नियुक्त किए जा रहे पदाधिकारियों द्वारा बहुत ही मजबूती से संघर्ष एवं मेहनत की जा रही है, जिसके तहत नगर पंचायत रनिया के प्रभारी नियुक्त किए गए विजय प्रताप सिंह द्वारा इसी सप्ताह नगर पंचायत रनिया में किसरवल रोड पर अपना कार्यालय खोल कर एक विशेष जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया विजय प्रताप सिंह द्वारा किसरवल रोड रनिया में खोले गए कार्यालय का उद्घाटन दिनांक- 09 सितंबर 2022, दिन- शुक्रवार, समय- 1:00 बजे आम आदमी पार्टी की दर्जनों प्रदेश स्तरीय हस्तियों की उपस्थित में किया जा रहा है। विजय प्रताप सिंह द्वारा खोले गए नगर पंचायत रनिया के कार्यालय उद्घाटन में गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश के कई महामहिमों द्वारा सराहनीय एवं समाज के सभी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने वाले संगठन ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी} बतौर मुख्य अतिथि एवं सूरज रावत प्रधान अध्यक्ष अयोध्या प्रांत आम आदमी पार्टी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हो रहे हैं।

    नगर पंचायत रनिया में विजय प्रताप सिंह द्वारा खोले गए कार्यालय में एक दिन पूर्व 8 सितंबर 2022, को अखंड पाठ भी शुरू की जा रही है, जो 09 सितंबर 2022 कार्यालय उद्घाटन से पूर्व समाप्त होगी। अखंड पाठ समाप्त के बाद सभी नगर पंचायत रनिया क्षेत्रवासियों एवं उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

    उपरोक्त जानकारी देते हुए, विजय प्रताप सिंह नगर पंचायत रनिया प्रभारी ने बताया की नगर पंचायत रनिया से आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाना एवं पूरे नगर पंचायत रनिया वासियों के हर छोटे बड़े काम को प्राथमिकता से करवाने हेतु ही कार्यालय खोला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे कानपुर देहात जिलाध्यक्ष विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट पूरे कानपुर देहात में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने हेतु ही लगातार मेहनत कर रहे हैं, और उनका उद्देश्य पूरे नगर पंचायतों में नगर पंचायत रनिया की तरह ही कार्यालय खोलने हेतु सभी नगर पंचायत प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को सुझाव किया गया है।


  

No comments